Tuesday, June 24, 2025
HomeStatesUttarakhandवन  अनुसंधान संस्थान एवं भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के तकनीकी...

वन  अनुसंधान संस्थान एवं भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

“अध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश भट्ट, सचिव अमित कुमार सिंह, संयुक्त सचिव राहुल चौहान बने”

देहरादून, वन  अनुसंधान संस्थान एवं भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् , देहरादून के तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन के विभिन्न पदों हेतु चुनाव सम्पन्न हुए। इस चुनाव कायर्क्रम में तकनीकी स्टाफ एसोसिएसन के अधिकारियों एवं कमर्चारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विभिन्न पदों के लिए आयोजित चुनाव कायर्क्रम में अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार व उपाध्यक्ष पद हेतु मुकेश भट्ट चुने गए। सचिव पद के लिए अमित कुमार सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की तथा संयुक्त सचिव के लिए राहुल चौहान विजेता घोषित किये गये। कोषाध्यक्ष में गोपाल सिंह बिष्ट को चुना गया। कैटेगिरी (सामान्य) के प्रतिनिधि पद हेतु जयपाल सिंह रावत व प्रशान्त पन्त निवार्चित घोषित किए गए। इसके अलावा रजत कुमार, विष्णु प्रसाद आचार्य, विश्वनाथ, पी.सी. पाण्डे को प्रतिनिधि के रूप में निविर्रोध चुना गया। तकनीकी स्टाफ एसोसिएसन का यह चुनाव डा. अरविंद कुमार चुनाव अधिकारी द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments