Wednesday, March 19, 2025
HomeTrending Nowसरकार ने बनाए 11 मंडी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सिर्फ दो...

सरकार ने बनाए 11 मंडी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सिर्फ दो वर्ष का रहेगा कार्यकाल

देहरादून, उत्तराखंड़ सरकार ने 11 कृषि उत्पादन मंडी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए हैं। सचिव कृषि आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को इसके आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि नामित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने के बाद अधिकतम दो वर्ष की अवधि के लिए होगा। नरेन्द्र नगर में वीर सिंह रावत व सिद्धार्थ राणा को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंडी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती की थी।

मुख्यमंत्री के हटने के बाद इन पदाधिकारियों को भी हटा दिया गया था। अब सरकार ने दोबारा से जिम्मेदारी सौंपी है। सचिव सुंदरम ने बताया कि चकराता में जगमोहन सिंह चौहान को अध्यक्ष व प्रेम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुमन कोटनाला को कोटद्वार का अध्यक्ष, बृजेश त्यागी को रुड़की के अध्यक्ष और नीरज सैनी को उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। जबकि
विनोद कुकरेती को ऋषिकेश का अध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्रनगर में वीर सिंह रावत को अध्यक्ष व सिद्धार्थ राणा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। केके दास को रुद्रपुर में अध्यक्ष और कमलजीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नंदन सिंह खड़ायत को खटीमा व पवन अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह चौहान को जसपुर का अध्यक्ष व श्रवण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुभाष गुम्बर गदरपुर के अध्यक्ष बने हैं। रामचंद्र को बाजपुर का अध्यक्ष और मेजर सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अमरजीत सिंह को सितारगंज अध्यक्ष और रविंद्र खान को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments