रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड़ के पर्वतीय जिला रुद्रप्रयाग में अब मल्टीलेवल पार्किग बनने का रास्ता साफ हो गया, यह सकारात्मक कार्य रुद्रप्रयाग के लोकप्रिय विधायक भरत सिंह चौधरी के भगीरथ प्रयास से सफल हुआ ।
पार्किग की परेशानी झेल रहे रुद्रप्रयाग शहर के लोग अपने वाहनों को रखने के समुचित स्थान मिल जायेगा, 7 करोड़, 9 लाख रूपये की लागत से बनने वाले इस मल्टीलेवल पार्किग विधायक भरत चौधरी ने मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री व मुख्य सचिव से मिलकर आभार व्यक्त करते हुए पार्किंग निर्माण की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति कारवाई जारी करवायी।
रुद्रप्रयाग नगर की इस पार्किग की सबसे बड़ी आवश्यकता थी, इस मौके पर सम्मानित नगरवासियों, व्यापारियों व विभिन्न संगठनों द्वारा माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त किया गया।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि रू0 283.89 लाख (रू० दो करोड़ तिरासी लाख उनासी हजार मात्र) की धनराशि को निम्नलिखित शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन व्यय किये जाने की राज्यपाल महोदय ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की हैं l
*हेतु धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति के संबंध में।
*
उपर्युक्त विषयक वित्त विभाग के शासनादेश संख्या-201358/09(150)2019/XXVII (1)/2024 दिनांक: 22.03.2024 एवं अपर जिलाधिकारी / सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के पत्र संख्याः 4531/28-02/2019-20, दिनांकः 02.07.2024 के क्रम में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि जनपद रूद्रप्रयाग के मुख्य बाजार के समीप मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था सिंचाई खण्ड, रूद्रप्रयाग द्वारा गठित आगणन पर टी०ए०सी० द्वारा संस्तुत एवं औचित्यपूर्ण धनराशि रू0 709.74 लाख (रू० सात करोड़ नौ लाख चौहत्तर हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि रू0 283.89 लाख (रू० दो करोड़ तिरासी लाख उनासी हजार मात्र) की धनराशि को निम्नलिखित शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन व्यय किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:-
(1) स्वीकृत की जा रही धनराशि तत्काल जिलाधिकारी / उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के पक्ष में अवमुक्त की जायेगी। उक्त निर्माण हेतु उक्त धनराशि जिलाधिकारी / उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के माध्यम से कार्यदायी संस्था सिंचाई खण्ड रूद्रप्रयाग, जनपद रूद्रप्रयाग को तत्काल उपलब्ध करायी जायेगी।
(2) जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग (जि०स्त०वि०प्रा०, रूद्रप्रयाग) द्वारा कार्य के आगणन में सम्मिलित की जा रही GST देयता में प्राविधानित मदों की धनराशि पर वास्तविक एवं नियमानुसार व्यय सुनिश्चित किया जाय। उक्त मद में व्यय की जाने वाली धनराशि पर भिन्नता हेतु जि०स्त०वि०प्रा०, रुद्रप्रयाग / कार्यदायी संस्था स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।
(3) कार्य पर मदवार उतना ही व्यय किया जाये जितनी मदवार धनराशि स्वीकृति की गयी है। प्रस्तावित धनराशि से अधिक व्यय कदापि न किया जाए। किसी भी दशा में पार्किंग की लागत को पुनरीक्षित नहीं किया जायेगा।
(4) कार्य करने से पूर्व समस्त औपचारिकतायें तकनीकी दृष्टि को मध्यनजर रखते हुए विभाग द्वारा प्रचलित दरों / विशिष्टियों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को सम्पादित करना सुनिश्चित किया जाये।
Recent Comments