Friday, September 20, 2024
HomeStatesUttarakhandदशज्यूला महोत्सव में दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की रही धूम

दशज्यूला महोत्सव में दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की रही धूम

रुद्रप्रयाग- भारी वारिस के बीच तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी। बारिश के बावजूद लोगों ने महोत्सव का जमकर आनंद लिया।
जागतोली मे आयोजित दशज्यूला महोत्सव में दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता गणेश गोदियाल उपस्थित रहे। जनता को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह धार्मिक ही नहीं रमणीक स्थान भी है। इसलिए यहां का चहुंमुखी विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक मेलों के आयोजनों से उभरते कलाकारों को उचित मौका मिलता है। कहा कि पहाड़ के ऐसे धार्मिक मेलों के दौरान सभी को राजनीति से हटकर एक मंच पर आने की जरूरत है। ताकि ये आयोजन भव्य हो सके। विशिष्ट अतिथि केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि मेले मिलन के अवसर देते हैं। धार्मिक मेलों के आयोजन से क्षेत्र व समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है। महोत्सव महासचिव कालिका काण्डपाल ने दशज्यूला क्षेत्र के पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक , सांस्कृतिक गतिविधियों, परम्पराओं की व्यापक जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल व मनोज रावत के जीवन को लेकर भी जानकारी दी। महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया साथ ही जागतोली दशज्यूला महोत्सव के सफल आयोजन में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। महोत्सव में भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोन्टी मनवाल, संजय नेगी ने संगीत में साथ दिया। बीरेन्द्र बर्त्वाल, राजेन्द्र काण्डपाल, सुमन पंवार ने महोत्सव का संचालन सयुंक्त रूप से किया। गरिमा, आरूषी, बजरंग बली स्वयं सहायता समूह जरम्वाड द्वारा अतिथियों को स्थानीय व्यंजनों से रूबरू किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को जागतोली महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जागतोली पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जागतोली दशज्यूला महोत्सव के समापन पर सुप्रसिद्ध लोक गायक गजेन्द्र राणा, पूनम सती व सौरभ मैठाणी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य एवं मेला संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, दर्शन सिंह जग्गी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार, प्रधान दलेब राणा, कान्ती देवी, हेमलता काण्डपाल, गोकुल लाल टमटा, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर, दीप राणा, हयात सिंह राणा, संग्राम सिंह बर्त्वाल, अर्जुन गहरवार, पुष्पेन्द्र पंवार, छात्र संघ सुधांशु थपलियाल, मानवेन्द्र बर्त्वाल, अर्जुन पुरोहित, ओमप्रकाश सेमवाल, मुरली दीवान, राजेश चमोली, राखी भण्डारी, देवेश्वरी वशिष्ठ सहित महोत्सव के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments