Friday, July 5, 2024
HomeStatesUttarakhandगर्लफ्रेंड के कदमों में बिछा दीं नोटों की गड्डियां

गर्लफ्रेंड के कदमों में बिछा दीं नोटों की गड्डियां

Viral News:, सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर रोज तरह-तरह के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हमारी उंगलियां और नजरें अचानक से किसी पोस्ट को देख ठहर जाती हैं। हाल में कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी रईसी काप्रदर्शन करते हुए दिख रहा है।
एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए उसके पैरों के नीचे नोटों की गड्डियां बिछा दी। ऐसा उसने तब किया जब उसकी गर्लफ्रेंड हेलीकॉप्टर से नीचे उतर रही थी। वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को रीसिव करने के लिए हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा हुआ है। हलीकॉप्टर के आने के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ उसे हेलीकॉप्टर से नीचे उतारता है। अपनी गर्लफ्रेंड को हेलीकॉप्टर से नीचे उतारने के लिए वह नोटों की सीढ़ियां बनाए हुए है। गर्लफ्रेंड के उतरते ही उसके पैर सीधे उन नोटों की गड्डियों पर पड़ते हैं। ऐसे ही शख्स ने पूरे रास्ते अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नोट बिछाए हुए है।

इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार वीडियो में दिख रहा शख्स रशियन बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सर्गेई कोसेंको हैं। वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल/उतण्जींदाण्लवन से पोस्ट किया है। सर्गेई अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन इसी तरह के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 21 हजार लोगों ने लाइक किया है और करोड़ों लोगों ने इसे देखा है।
वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स की रईसी का अपने अनुसार अंदाजा लगा रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर कहा- ये तो रईसी की हद है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने कहा कि शख्स को पैसों की इज्जत करनी चाहिए।

https://www.instagram.com/mr.thank.you/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2f16ed40-d5a3-41bb-8c69-4138d16df6ee

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments