Sunday, June 22, 2025
HomeTrending Nowशिक्षिका उत्तरा पंत ने थामा यूकेडी का दामन, पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र के...

शिक्षिका उत्तरा पंत ने थामा यूकेडी का दामन, पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र के साथ की थी जुबानी जंग

देहरादून, विधान सभा की तारीख नजदीक आते ही राजैनितिक दलों में नेताओं का आना जाना लगा है, लेकिन भाजपा की त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री काल में जनता दरबार में जुबानी जंग के बाद सुर्खियों में आई शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा ने रविवार को यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी की मौजूदगी में यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तरा पंत ने फिलहाल चुनाव लड़ने से इनकार किया है। यह भी कहा है पार्टी यदि आदेश करेंगी तो उन्हें चुनाव में उतरने से कोई गुरेज नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह किसी से बदला लेने के लिए राजनीति में नहीं आई हैं। उन्होंने अपना बदला उसी दिन ले लिया था, जब उन्हें जनता दरबार में बेइज्जत किया गया। उन्होंने कहा कि वह किसी अन्य राष्ट्रीय दल में जाती तो यह पलायन के समान होता। वह यूकेडी में आई हैं, इसलिए वह अपने घर वापस आई हैं। उन्होंने कहा कि डोईवाला विधानसभा से उनके छोटे भाई शिव प्रसाद सेमवाल चुनाव लड़ रहे हैं। वह पार्टी की जरूरतों के अनुसार किसी भी विधानसभा में पार्टी के प्रचार के लिए जाने को तैयार हैं। प्रेस क्लब में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यूकेडी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments