Thursday, February 6, 2025
HomeStatesUttarakhandमाँ चंडिका नारी देवी ने थलासू गाँव में दिया भक्तों को आर्शीर्वाद

माँ चंडिका नारी देवी ने थलासू गाँव में दिया भक्तों को आर्शीर्वाद

रुद्रप्रयाग। तल्लानगपुर पट्टी से नौज्यूला की आराध्य मां चंडिका नारी देवी की देवरा यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर थलासू गांव पहुंची। जहां मां ने घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी और सभी को खुशहाली का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने रातभर मां के भजन कीर्तन किए। मां चंडिका देवी की देवरा यात्रा अनेक गांवों में भ्रमण कर धियाणियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों की कुशलक्षेम पूछ रही है। मां भगवती सात माह की देवरा यात्रा में चारों दिशाओं के गांवों का भ्रमण करते हुए अपने भक्तों से मिलेगी। देवरा यात्रा के थलासू गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा मां भगवती का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मां भगवती चंडिका देवी को लोगों द्वारा अर्घ्य लगाया गया। बासी एवं ढोल-दमाऊं की थाप पर एरवाल द्वारा देव नृत्य किया गया। इसके बाद मां चंडिका देवी रात्रि प्रवास के लिए विराजमान किया गया। जहां पर सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां चंडिका नारी देवी की सांयकालीन आरती उतारी गई। इसके बाद विद्या पाठ एवं अन्य विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह पुजारी द्वारा देवी का आह्वान कर उन्हें जागृत किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना, श्रृंगार के साथ हवन और आरती की गई। इसके बाद मां भगवती चंडिका ने थलासू गांव में घर-घर जाकर धियाणियों एवं भक्तों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें आशीर्वाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments