Wednesday, September 25, 2024
HomeStatesUttarakhandअखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय गैर शेक्षिक संघ के चुनाव में संजय गुसाईं...

अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय गैर शेक्षिक संघ के चुनाव में संजय गुसाईं अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महासचिव निर्वाचित

देहरादून, अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय गैर शेक्षिक संघ की आम सभा में आज राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री कमल बहादुर छेत्री एवं नॉर्थ जोन उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा बर्मन जी की उपस्थिति में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा एक स्वर से केंद्रीय स्वास्थ्य योजना का लाभ दिए जाने सहित सब्स्टाफ़ की नियुक्ति एवं विभागीय पदोन्नति पर जोर दिया गया ! आम सभा में देहरादून संभाग केवीटंसा के अध्यक्ष संजय गुंसाई एवं नरेन्द्र कुमार ने पिछले दो सालों में संघ द्वारा किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला इसके बाद पूर्व कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी डी एम लखेड़ा ने भंग करते हुए अगली कार्यकारिणी के चुनाव कि घोषणा करते हुए नामांकन के लिये अधिसूचना जारी की !
केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के पर्यवेक्षक प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय एचबीके नं-01 श्री मंयक शर्मा एवं चुनाव अधिकारी डी एम लखेड़ा की देखरेख में गैर शेक्षिक संघ के चुनाव सम्पन्न करवाये गये जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष संजय गुसाईं , वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश भारद्वाज, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण बिष्ट , महासचिव नरेंद्र कुमार , संयुक्त सचिव आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीत कुमार ,सीईसी कैलाश चंद, प्रेम भारती, कार्यकारिणी सदस्य गुमान शर्मा, लीगल सलाहकार प्रमोद भट्ट , विनोद उनियाल मनोनीत हुए! इस अवसर पर विशिष्ट अथिति राजेंद्र सिंह भण्डारी एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सेवानिवृत्त होने वाले साथी केसर सिंह फोनिया जी को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments