Wednesday, February 12, 2025
HomeUncategorizedसामरिक महत्ता : अब और बड़ा बनाया जाएगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन, 22...

सामरिक महत्ता : अब और बड़ा बनाया जाएगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन, 22 के बजाय होंगे 26 रेलवे ट्रैक

देहरादून (एल मोहन लखेड़ा), देवभूमि उत्तराखण्ड़ में चल रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना अब धीरे धीरे अपने मुकाम की ओर बढ़ रही है, इस रेलवे परियोजना के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन कर्णप्रयाग को अब और अधिक बड़ा बनाया जाएगा। यह निर्णय कर्णप्रयाग की सामरिक महत्ता को देखते हुए लिया गया है। अब यहां 22 ट्रैक के बजाय 26 रेलवे ट्रैक होंगे। इस अतिरिक्त कार्य के लिए 611 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना के मुख्य प्रबंधक ने बताया कि कुल 213 किलोमीटर टनल में से 184 किलोमीटर टनल का काम पूरा हो चुका है। मार्च 2026 तक रेल लाइन का काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद दिसंबर 2026 तक कर्णप्रयाग तक ट्रेन पहुंच जाएगी।
आपको बता दे कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है जिसके अन्तर्गत कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को और अधिक बड़ा बनाया जा रहा है। रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव सामरिक महत्ता के चलते सेना की गतिविधियों आदि के लिए लिया गया है। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर पहले 22 ट्रैक बनने थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा कर 26 कर दी गई है। चार अतिरिक्त ट्रैक बनाए जाने हैं। ये चारों ट्रैक दो सुरंगों के अंदर बनाए जाएंगे। इसके लिए दो सुरंगों का निर्माण भी किया जाएगा। सामान उतारने के लिए एक सड़क सुरंग का भी निर्माण किया जाएगा। जो दोनों सुरंगों से जुड़ेगी। संवाद

परियोजना के तीन बड़े स्टेशन :

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तीन बड़े स्टेशन कर्णप्रयाग, योगनगरी व श्रीनगर हैं। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर 26 ट्रैक हैं। यहां चार यात्री प्लेटफार्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। योगनगरी में 18 ट्रैक हैं। यहां तीन यात्री प्लेटफार्म हैं। जबकि श्रीनगर में पांच ट्रैक हैं। यहां चार यात्री प्लेटफार्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। अन्य रेलवे स्टेशनों पर दो या तीन ही ट्रैक हैं।

13 स्टेशन हैं पूरी परियोजना में, जल्द होंगे निर्माण शुरू :

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर कुल 13 स्टेशन हैं। इनमें वीरभद्र और योगनगरी रेलवे स्टेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। योगनगरी रेलवे स्टेशन तक ट्रेनें चल रही हैं। इनके साथ ही शिवपुरी, ब्यासी, देवप्रयाग, जनासू, मलेथा, श्रीनगर, धारीदेवी, तिलनी, घोलतीर, गौचर व सिंवई (कर्णप्रयाग) में स्टेशन हैं। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर अब 26 ट्रैक बनाए जाएंगें। पहले यहां 22 ट्रैक बनने थे। अतिरिक्त कार्य के लिए 611 करोड़ रुपये का निविदा भी जारी कर दी गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments