Tuesday, February 25, 2025
HomeTrending Nowहडको क्षेत्रीय कार्यालय को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के...

हडको क्षेत्रीय कार्यालय को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिये मिला प्रथम पुरस्कार

देहरादून, गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2)और राजभाषा विभाग ओएनजीसी की वर्ष 2023-24 की प्रथम छमाही बैठक आज शुक्रवार को होटल एल.पी. विलास में आयोजित हुई। इस छःमाही बैठक में सदस्य सचिव, नराकास राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में हडको क्षेत्रीय कार्यालय को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों हेतु “प्रथम पुरस्कार” (शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र) से सम्मानित किया गया, जिसे क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव, संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त)/ नोडल अधिकारी (राभा), अशोक कुमार लालवानी एवं प्रबंधक (आईटी) )/ नोडल सहायक(राभा), श्री बलराम सिंह चौहान ने ग्रहण किया। उल्लेखनीय हो कि हडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव के दिशा निर्देशन में हिन्दी के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य का संपादन किया जा रहा है |May be an image of text

इस बैठक में श्रीमती आर.एस. नारायणी, अध्यक्षा, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) एवं राम राज द्विवेदी, सदस्य सचिव नराकास, भारत सरकार, ओएनजीसी राजभाषा विभाग, श्री छबिल कुमार मेहेर, उप निदेशक(कार्यान्वयन) राजभाषा विभाग, भारत सरकार, गाजियाबाद, श्री अजय कुमार चौधरी, सहायक निदेशक, राजभाषा विभाग, भारत सरकार, गाजियाबाद एवं 72 सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments