Tuesday, March 4, 2025
HomeStatesUttarakhandकेदारनाथ उपचुनाव में भाजपा जीती, आशा ने 5622 वोटों से मारी बाजी

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा जीती, आशा ने 5622 वोटों से मारी बाजी

रुद्रप्रयाग, देश में महाराष्ट्र, झारखंड़ और बिहार और यूपी में हुये विधान सभा के चुनाव में प्रदेश की एकमात्र केदारनाथ सीट पर हुये उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा की आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5622 वोटों से हराकर बाजी मारी है। आशा नौटियाल तीसरी बार विधायक बनी हैं। एक बार फिर से केदारनाथ में महिला विधायक का दबदबा कायम रहा है।

इसी माह 20 तारीख को हुए मतदान के बाद शनिवार को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई शुरुआती रुझानों में बीजेपी कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस बीच निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान को भी अच्छे खासे वोट मिलने लगे। मतगणना समाप्त होने तक आशा नौटियाल कुल 23131 वोटों के साथ 5622 वोटों से विजयी रही जबकि मनोज रावत को 18031 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। त्रिभुवन चौहान के खाते में 9266 वोट गए जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
केदारनाथ उपचुनाव में हार कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। कांग्रेस यहां आक्रामक होकर एखजुट तरीके से चुनाव लड़ी थी। केदारनाथ धाम से संबंधित कई मुद्दों पर बीजेपी पर हमलावर रही थी, लेकिन वो इतने वोट नहीं ले सकी कि बीजेपी को परास्त कर सके। वहीं अयोध्या, बदरीनाथ में हार मिलने के बाद बीजेपी के लिए केदारनाथ में साख दांव पर लगी थी। लेकिन आशा नौटियाल ने बीजेपी की उम्मीदों को कायम रखा औऱ 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा बूस्ट दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments