Sunday, May 25, 2025
HomeUncategorizedगंगा सलाण यमकेश्वर विकास समिति की बैठक, क्षेत्र की समस्याओं पर हुआ...

गंगा सलाण यमकेश्वर विकास समिति की बैठक, क्षेत्र की समस्याओं पर हुआ विचार विमर्श

देहरादून, रविवार को धर्मपुर स्थित पुराने शिव मन्दिर सभागार में यमकेश्वर विकास समिति के नाम एवं सदस्यता शुल्क के साथ पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर के क्षेत्रवासियों बैठक हुई, जिसमें पूरे गंगा सलाण क्षेत्र के चारों ओर विकास को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई। बैठक का संचालन दिनेश भण्डारी एवं प्रदीप कुकरेती द्वारा किया गया जबकि बैठक की अध्यक्षता सुन्दर श्याम कुकरेती ने की।
समिति के सभी सदस्यों ने आपस में चर्चा कर पूर्ण जानकारी जुटाने के बाद संस्था के नाम को लेकर कई वरिष्ठजनों द्वारा यमकेश्वर विकास समिति का नाम गंगा सलाण यमकेश्वर विकास समिति रखने पर सुझाव दिया गया। राकेश जोशी एवं चन्द्रमोहन सिंह प्याल ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य सभी को साथ लेकर क्षेत्र में जागरूकता फैलाना, क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से रखना केन्द्र व सरकार की योजनाओं का क्षेत्र के विकास हेतु अधिकारियों से पत्र व्यवहार करना व जानकारी जुटाना होगा। मनीष रावत एवं शशिधर अमोली के साथ कुलदीप नेगी ने सभी सदस्यों से अपील की कि वह अपने लोगो को संस्था व संस्था कें कार्यो से अवगत कराएं एवं अपने गांव से जुड़ने औऱ आबाद करने की दिशा मेँ कार्य करना होगा। रविवार को हुई बैठक में वाचस्पति भट्ट एवं आनन्द सिंह बिष्ट के साथ राकेश जोशी व योगेन्द्र नेगी व शशिधर कुकरेती ने अपनी बात रखते चार प्रस्ताव देकर अनुमोदन लिया। जिसमें सदस्यता शुल्क 100/ रुपये प्रति माह। सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकरण करवाना। सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया एवं संस्था पंजीकरण कार्यवाही हेतु चयनित समिति को अधिकृत किया गया।
सर्व सम्मति से संस्था का नाम माँ के स्मरण कें साथ ही ‘गंगा सलाण यमकेश्वर विकास समिति’ रखा जाना निश्चित किया गया। इसमें आज सर्वसम्मति से कार्यवाही हेतु कार्यकारिणी गठित की गई।
अध्यक्ष : दिनेश भण्डारी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : मधुसूदन बलूनी।उपाध्यक्ष : धीरज सिंह प्याल , सुदेश भट्ट , कुलदीप नेगी।
सचिव : प्रदीप कुकरेती।
संयुक्त सचिव : दयाल सिंह प्याल।
संगठन मन्त्री : हरीश कण्डवाल।
प्रचार सचिव/मन्त्री :मनीष रावत।
ऑडिटर :शान्ति प्रसाद बड़थ्वाल।
कार्यकारिणी सदस्य : उपेन्द्र दत्त कुकरेती , योगेन्द्र सिंह नेगी , सुधा कुकरेती।
बैठक में राकेश जोशी, कुलदीप नेगी, दिनेश भण्डारी , सुन्दर श्याम कुकरेती , चन्द्रमोहन सिंह पयाल, सुरेन्द्र दत्त बेलवाल, शक्तिशैल कपरवान, प्रदीप कुकरेती, मनीष रावत, वाचस्पति भट्ट, शशिधर कुकरेती, दयाल सिंह पयाल, शान्ति प्रसाद भट्ट , सुदेश भट्ट, योगेन्द्र नेगी, शशिधर ष अमोली, हरीश कण्डवाल, उमाकान्त जोशी, रतन अमोली, उपेन्द्र दत्त कुकरेती, विनय जोशी आदि रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments