Monday, October 7, 2024
HomeTrending Nowकांग्रेस की वर्चुअल जनसभा : पांच साल में भाजपा ने हर वादे...

कांग्रेस की वर्चुअल जनसभा : पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा, राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं : प्रियंका गांधी

देहरादून, दून के कैनाल रोड पर स्थित लग्जूरिया फार्म में कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा का आयोजन किया। आयोजन में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने वर्चुअल जनसभा रैली को संबोधित किया। उन्होंने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री) को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश भर में गन्ने का बकाया 14,000 करोड़ रुपये है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो हेलीकॉप्टर खरीदे हैं। इन हेलीकॉप्टरों की कीमत पर बकाया राशि का भुगतान किया जा सकता था। लेकिन उन्होंने इसके बजाए दो हेलीकॉप्टर खरीदे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है।Uttarakhand Election 2022: Priyanka Gandhi blew election bugle in Uttarakhand, attacked BJP

 

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने अपने परिवार का नाता देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा, उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं।

दून स्कूल पहुंचीं प्रियंका
जौलीग्रांट से प्रियंका दून स्कूल पहुंचीं। यहां प्रियंका गांधी के बेटे ने पढ़ाई की है। आज बुधवार को प्रियंका गांधी सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी किया,Uttarakhand Election 2022 Congress Priyanka Gandhi Virtual Rally In Dehradun Latest News Update Today: Priyanka Gandhi Will Address Public Meeting In Dehradun Today - Uttarakhand Election 2022: प्रियंका गांधी पहुंचीं ...
70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को किया कवर
विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर दिसंबर में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर कर रही है। इसी रैली में प्रियंका गांधी पार्टी के घोषणा पत्र को भी जारी किया। इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा जनता के सम्मुख रखा गया है।

भाजपा सरकार ने कुछ नहीं दिया, दिए तो केवल तीन-तीन मुख्यमंत्री : हरीश रावत

हरीश रावत बोले, उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं दिया, दिए तो केवल तीन-तीन मुख्यमंत्री । प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य का ढांचा चरमराया हुआ है। इसलिए कांग्रेस ने हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा किया है। प्रदेश के पांच लाख परिवारों को आर्थिक सहायता देंगे। देश में गरीब को और गरीब बना दिया और चंद उद्योगपतियों को अरबपति बना दिया।

जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार कांग्रेस को मौका देगी : प्रीतम

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार कांग्रेस को मौका देगी। प्रीतम आगे बोले, कोरोनाकाल में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई। वर्तमान सरकार को खनन और शराब माफिया चला रहे है। कांग्रेस सत्ता में आते ही लोकायुक्त नियुक्त करेगी ताकि जनता के प्रति सरकार कि जवाबदही तय होगी।Priyanka gandhi vadras election campaign in dehradun for uttarakhand Election 2022

राज्य सरकार जुमलेबाजी में माहिर : गोदियाल

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार जुमलेबाजी में माहिर है। सभी नेता जुमलेबाजी की यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकल रहे हैं। उन्होंने अपील की कि कांग्रेस को वोट दीजिए हर घर एक व्यक्ति को रोजगार देंगे |

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक वर्चुअल रैली मे 1000 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड दौरे बढ़ रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तराखंड का दौरा कर कार्यकर्त्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा था। इस कड़ी में अब दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून दौरे पर आ रही हैं। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पांच फरवरी को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। उनकी सभा देहरादून अथवा हरिद्वार में से किसी एक स्थान पर कराई जाएगी। उसी स्थान से उस सभा का सजीव प्रसारण भी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा।

कांग्रेस घोषणा पत्र की विशेषताएं :
4 लाख लोगों को देंगे नौकरी, शिक्षा और स्वस्थ को मजबूत करेंगे, 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर, 5 लाख लोगों को 40 हजार रूपए देंगे, जिनकी नौकरी कोविड की वजह से चली गई है, 40 प्रतिशत महिलाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी, पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, पर्यटन पुलिस एक अलग से फोर्स बनाई जाएगी, नोटबन्दी, कोरोना काल में प्रभावित हुए 5 लाख लोगों को हर साल 40 हजार देने की धोषणा, 100 यूनिट बिजली की फ्री देगी कांग्रेस सरकार, आशा वर्कर्स का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा, राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रूपये का ग्रेडपे दिया जाएगा,
शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी, साथ ही प्रत्येक शहीद परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
स्वास्थ्य को मजबूत किया जाएगा ड्रोन की मदद से पहाड़ी इलाकों में दवाइयां पहुंचाई जाएंगी।
स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे 5 लाख रूपये के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57 हजार रिक्त पद है जिनको पहले साल में भरा जायेगा।
राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जायेगा।
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडरव्यवस्था को लागू किया जाएगा। प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।
ग्राम उद्यमिता के माध्यम से शुक्ष्म एवं लघु लोगों को बढ़ावा दिया जाएगा।
राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। चीनी मिलो का आधुनिकीकरण किया जाएगा और गन्ना किसानो के बकाया भुगतान की प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा जिसे की गन्ना भुगतान समय से किया जा सके।
किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर राजनीतिक द्वेष के मुकदमे लगाए गए थे वह सभी वापस लेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments