Thursday, September 19, 2024
HomeStatesUttarakhandनामी बिल्डर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी आया सामने

नामी बिल्डर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी आया सामने

देहरादून, दून के नामी बिल्डर एस एस साहनी उर्फ बाबा साहनी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बाबा साहनी पैसिफिक गोल्फ स्टेट में 8वीं मंजिल स्थित फ्लैट में रहते थे। इस सूचना पर बड़ी संख्या में रियल स्टेट कारोबारी बाबा साहनी के आवास पर पहुंच रहे है। वहीं उनकी मौत के बाद सुसाइड नोट भी सामने आया है जिसमें गुप्ता बंधुओं पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, सूत्रों से पता चला है कि मृतक बिल्डर काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था | जिस पर दून पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।
आपको बताते चलें की मृतक बिल्डर साहनी द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम लिखे गए अपने सुसाइड नोट में इन दोनों आरोपियों के नाम का जिक्र किया है।
राजपुर पुलिस को एसएसपी अजय सिंह ने गुणदोष के आधार पर जांच करने के निर्देश पहले ही दे दिए थे। सूत्रों की माने तो पुलिस आरोपियों को जल्द आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर कल कोर्ट में पेश कर सकती है।। बाबा साहनी के पुत्र रूबल उनके शव के साथ बताए जा रहे है। वहीं थाना राजपुर पुलिस ने भी घटना की पुष्टि करते हुए मौके पर फोर्स भेजे जाने की पुष्टि की है।बड़ी खबर : बिल्डर एस.एस साहनी आत्महत्या मामले में अफ्रीका वाले गुप्ता बंधु  गिरफ्तार। पढ़िए सुसाइड नोट… - पर्वतजन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments