Sunday, October 6, 2024
HomeTrending Nowबड़कोट में पेयजल संकट : पम्पिंग योजना स्वीकृति की मांग को लेकर...

बड़कोट में पेयजल संकट : पम्पिंग योजना स्वीकृति की मांग को लेकर संत केशवगिरी महाराज की भूख हड़ताल दूसरे दिन जारी

उत्तरकाशी (बड़कोट), यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव नगर पालिका परिषद बड़कोट में इन दिनों पेयजल की किल्लत के कारण स्थानीय लोग आंदोलित हैं और सरकार के प्रति आक्रोशित होने के कारण लगातार अनिश्चित कालीन धरने पर हैं, इस बीच अभी भी जनपद के नगर पालिका बड़कोट में भीषण पेयजल संकट कम होने का नाम नही ले रहा है । पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना देने वालों की संख्या में इजाफा होने लगा है। साधु समाज भी समर्थन में आने लगा है। हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष स्वामी केशवगिरी महाराज जी प्राण जाये पर प्रण न जाये के ऐलान पर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे।
नगरवासियों ने तहसील परिसर में चार सूत्रीय मांगो के निस्तारण के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। भूख हड़ताल को सभी वार्ड वासी भारी संख्या में समर्थन देने पहुँचे। नगरवासियों का कहना है कि जब तक पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति नही मिल जाती तब तक भूख हड़ताल व अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
आंदोलनकारियों का कहना है कि यमुना नदी से पेयजल पम्पिंग योजना एक मात्र उपाय है। शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू हो गयी है |
वहीं धरना स्थल पर स्वामी केशवगिरी महाराज ने सरकार से नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि जन जन पानी के लिए महीने से पानी की बूंद बूंद के लिए अस्त व्यस्त है और जनता की पीड़ा को समझते हुए भूखहड़ताल का प्रण किया ,अब प्राण जाय पर बचन न जाये, पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति देकर जल्द विचार करे। इस मौके पर सोबेन्द्र सिंह चौहान, विजय सिंह रावत भक्त, केदार सिंह बर्तवाल, जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सहकारी समिति अध्यक्ष अजय सिंह रावत,पूर्ण सिंह रावत,स्वामी नरेन्द्र ,योगी बाबा भोलेनाथ, नरोत्तम दत्त,ताजीराम,प्रवीन सिंह,नीरज रावत,जय सिंह,शिवान्स, एस एस रावत,अंकित,दिपेंद्र मिश्रवान, देवेंद्र रावत,राम प्रसाद बहुगुणा,शान्ति प्रसाद जगूड़ी,जगेंद्र सिंह,प्रदीप ,मदन जोशी,जयराम,सरत रावत,बलदेव सिंह,जगेंद्र सिंह,मनीषा ठाकुर,मीनाक्षी,झावर सिंह,बलबीर असवाल, यशवंत सिंह रावत,चन्द्रमणि जोशी,रमेश,अनिल,गिरिराज,साकम देई,बचन देई,रजमा देई सुंदरा देई,सुमित्रा देई, कमली देवी, आशीष पंवार,विनोद कुमार,लोकेंद्र रतूडी,जगदीश रतूडी,राकेश,अभिषेक, आलोक,चतरी देवी,स्वतंत्री देवी,खजान सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments