Tuesday, April 15, 2025
HomeTrending Nowडाॅ. राम प्रकाश होगें रुद्रप्रयाग ने नये मुख्य चिकित्साधिकारी ,संभाला कार्यभार।

डाॅ. राम प्रकाश होगें रुद्रप्रयाग ने नये मुख्य चिकित्साधिकारी ,संभाला कार्यभार।

रुद्रप्रयाग- जनपद में नये मुख्य चिकित्साधिकारी की तैनाती हो गयी। डाॅ. राम प्रकाश ने शनिवार को जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। इसी के साथ संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर स्तानांतरित हुए डाॅ. विमल सिंह गुसाईं रिलीव हो गए हैं।
शनिवार को नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने कार्यालय पहुंच मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसाईं को भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश ने कहा कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक बेहतर ढंग से संचालन करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग भले ही भौगोलिक दृष्टि से राज्य के अन्य जनपदों से छोटा है, लेकिन इस जनपद की अपनी अलग तरह की चुनौतियां है। कहा कि सभी के साथ मिलकर समेकित प्रयास कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा।
वक्ताओं द्वारा निर्वमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसाईं के सरल व सहज कार्य व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कहा कि उनके जैसा सरल व सहज व्यवहार सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रेरणादाई रहा।
अपने संबोधन में डाॅ. विमल सिंह गुसाईं ने सभी कर्मचारियों को और पूर्ण मनोयोग से जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपने स्तर पर भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष, मुख्य फार्मेसी अधिकारी एचएस बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप सिंह रावत, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनदीप, फार्मेसी अधिकारी चंद्रमोहन सेमवाल, डीपीएम हिमांशु नौडियाल, हरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments