Thursday, May 1, 2025
HomeStatesUttarakhandपुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश...

पुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

“पुलिस महानिदेशक ने आज केदारनाथ धाम पहुँचकर सुरक्षा ब्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होने ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल से संवाद स्थापित कर स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सही ढंग से कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये।

रुद्रप्रमाग- आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ एवं अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड वी0 मुरुगेशन केदारनाथ धाम पहुंचे।
इस दौरान उन्होने धाम में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का हौसला बढाया। केदारनाथ धाम पहुँचने पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने डी.जी.पी. का स्वागत कर केदारनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत की गयी पुलिस व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
पुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम परिसर सहित लाइन व्यवस्थाओं हेतु बनाये गये स्थलों का भ्रमण कर प्रभावी पुलिस प्रबन्धन करने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा जनपद पुलिस के ड्यूटी चार्ट एवं पुलिस प्रबन्धन की समीक्षा कर भीड़ नियंत्रण एवं भीड़ प्रबन्धन हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मन्दिर दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था प्रारम्भ की जा रही है तथा इस व्यवस्था को पहले दिवस से ही लागू किया जायेगा। पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा इस व्यवस्था को सही ढंग से लागू किये जाने हेतु टोकन काउंटरों की संख्या बढ़ाये जाने तथा इस सम्बन्ध में श्रद्धालुओं को निरन्तर जागरुक करने तथा आस्था पथ पर आने वाले श्रद्धालुओं को पी.ए. सिस्टम के माध्यम से जानकारी दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। धाम तक पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं को उनके टोकन नम्बर, स्लॉट एवं अन्य आवश्यक जानकारी को प्रशासन के स्तर से लगायी गयी स्क्रीन पर प्रदर्शित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत उपलब्ध कराये गये पुलिस बल, ए.टी.एस. तथा आगामी समय में उपलब्ध कराये जा रहे पैरामिलिट्री फोर्स का उचित व्यवस्थापन करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान उन्होने पुलिस बल के साथ संवाद कर उपस्थित पुलिस जवानों, एस.डी.आर.एफ. कार्मिकों उनके स्वयं का स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देशित किया कि यहां पर नियुक्त होने वाला हरेक पुलिस कार्मिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा भाव के लिए है। श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं मृदु व्यवहार किये जाने के निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय ने बताया कि पुलिस द्वारा राज्य में चारधाम यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं, तथा पुलिस का पूरा फोकस सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा पर रहेगा। कल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं, आज यहां पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अन्तिम रूप से रिव्यू किया गया है। सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गयी हैं। जिला प्रशासन सहित सभी विभागों के मध्य उचित समन्वय से यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियां की गयी हैं। सड़क मार्ग पर यात्रियों हेतु प्रभावी यातायात प्लान तैयार किया गया है। यहां पर ड्यूटी हेतु उपस्थित सभी जवानों का मनोबल उच्च है तथा सभी की ब्रीफिंग एवं उनकी ड्यूटियों के प्रति सेंसेटाइज किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अभिनय चौधरी, चौकी प्रभारी केदारनाथ राजीव चौहान, प्रभारी एस.डी.आर.एफ. एट केदारनाथ राजबर सिंह राणा सहित केदारनाथ में नियुक्त पुलिस बल, आई.टी.बी.पी, एस.डी.आर.एफ. कार्मिक नियुक्त रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments