Saturday, April 18, 2026
HomeNationalसीतलकुची : दीदी 3 टी मॉडल पर सरकार चला रही हैं, तानाशाही,...

सीतलकुची : दीदी 3 टी मॉडल पर सरकार चला रही हैं, तानाशाही, टोलाबाजी और तुष्टीकरण : शाह

सीतलकुची, पश्चिम बंगाल के सीतलकुची में गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नंदीग्राम से ममता बनर्जी के हार का दावा करते हुए कहा कि यह तो तय हो गया है कि दो मई को दीदी जा रही है और उत्तर बंगाल के अच्छे दिन आ रहे हैं। शाह ने कहा कि दीदी 3 टी मॉडल पर सरकार चला रही हैं- तानाशाही, टोलाबाजी, तुष्टीकरण। जबकि मोदी जी 3 वी पर सरकार चलाते हैं- विकास, विश्वास और व्यापार। इन तीन वी के आधार पर हम बंगाल का विकास करेंगे |

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दीदी को उत्तर बंगाल की कोई चिंता नहीं है, उन्होंने न कनेक्टिविटी, न सड़क, न स्वास्थ्य पर ध्यान दिया और यहां पर तंबाकू का उत्पादन बहुत अच्छा होता है लेकिन तंबाकू का रेट किसानों को अच्छा मिले इसके लिए भी दीदी ने कुछ नहीं किया। अमित शाह ने कहा कि बाद में उनके सलाहकार गए कि दीदी कहां से लडोगी। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के अलावा कहीं से भी लड़ा दो, उत्तर बंगाल वाले मुझे नहीं जीताने वाले।
अमित शाह ने कहा कि दीदी के मन में आप लोगों की चिंता नहीं है बल्कि उनके मन में भतीजे की चिंता है। वो अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। दीदी भतीजा कल्याण में विश्वास करती हैं और मोदी जी उत्तर बंगाल के कल्याण में विश्वास करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments