Tuesday, June 24, 2025
HomeTrending Nowखास खबर : मुख्यमंत्री धामी सरकार का बड़ा एक्शन, दिये निर्देश, अब...

खास खबर : मुख्यमंत्री धामी सरकार का बड़ा एक्शन, दिये निर्देश, अब होगी आईएफएस अधिकारी पर कार्यवाही

देहरादून, प्रदेश की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में हैं और लगातार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में लगे हैं, इसी का नतीजा है कि अब धामी सरकार ने आईएफएस किशनचंद के खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति दे दी है। हालाकि, अभी केंद्र सरकार से अनुमति मिलनी बाकी है। आपको बता दें कि आई एफ एस किशन चंद के पास आय से अधिक संपत्ति है जिसकी जांच विजिलेंस विभाग कर चुकी है। जांच के बाद विजिलेंस ने आईएफएस किशनचंद की चार्जशीट बना ली है। ऐसे में अब चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर विजिलेंस मुकदमा चलाएगी।
विजिलेंस टीम ने आई एफ एस किशन चंद के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट में आरोप लगाया है कि किशन चंद्र ने अपने आय से 375 गुना ज्यादा संपत्ति अर्जित की। यही नहीं, विजिलेंस ने 33 करोड़ की संपत्ति का खुलासा भी किया है। इस संपत्ति में किशनचंद की मात्र सात करोड़ की संपत्ति है। जबकि ज्यादातर संपत्ति परिजनों के नाम खरीदी गई है। भोगपुर में बेटे के नाम से अभिषेक स्टोन क्रेशर लगाया। पिरानकलियर में पत्नी के नाम से ब्रज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बनाया है। यही नहीं, स्कूल के लिए पत्नी के नाम पर ट्रस्ट बनाया। अपने नाम संपत्ति खरीदने के लिए ट्रस्ट से लिए गए ऋण को अभी तक नहीं लौटाया है। सीएम धामी के इस एक्शन से अधिकारियों में हलचल मच गयी |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments