Wednesday, February 26, 2025
HomeTrending Nowदेहरादून : आरोग्यधाम अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को सम्मानित किया

देहरादून : आरोग्यधाम अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को सम्मानित किया

देहरादून, कोरोना की दूसरी लहर में जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा करने वाले आरोग्यधाम अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को सम्मानित किया गया |

देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की ओर से आयोजित समारोह में निदेशक डॉ. विपुल कंडवाल एवं उनकी पूरी टीम को सराहा गया और प्रशस्ति पत्र एवं कोरोना किट देकर सम्मानित किया गया। धस्माना ने कहा कि देहरादून में डॉ. कंडवाल जैसे युवा एवं मेहनती डॉक्टरों की बदौलत मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है।

दूसरी लहर में निजी अस्पतालों की शिकायतें मिलीं, लेकिन आरोग्यधाम ने ईमानदारी से काम किया। इस दौरान डॉ. डीएस बिष्ट, डॉ. तरुण, डॉ. स्वाति जगोत्रा, डॉ. संजय नैथानी, डॉ. प्रतीक बहुगुणा, विजय पैन्यूली, बबिता, आर नेगी, विनोद जगूड़ी, पूनम रौथाण, अभिनव बिष्ट, आस्था बडोनी, अशोक, कविता, शिव कुमार, अंकित तिवारी, अभिषेक बलूनी, गौरव चौहान, योगेश सती, अजय कुमार, लक्ष्मी कठैत, राजेश मलेथा, राम सिंह, मुकेश आले और संगीता को सम्मानित किया गया। महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौतम सोनकर और उदय सिंह पंवार भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments