Friday, September 20, 2024
HomeTechnologyदशज्यूला महोत्सव- खराब मौसम के चलते नहीं पहुँच पाये मुख्यमंत्री, वर्चुअली किया...

दशज्यूला महोत्सव- खराब मौसम के चलते नहीं पहुँच पाये मुख्यमंत्री, वर्चुअली किया जनता को संबोधित

“तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव का आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से जनता को सम्बोधित किया व छैत्र के विकास के लिये प्रतिबद्धता दिखाई। मेले में पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एँव राज्य सभा सदस्य महेन्द्र भट्ट ने सरकार की ओर से मेले के लिये पाँच लाख देने व छैत्र की बहुप्रतिक्षित माँग गढी धार मोटर मार्ग को कोटखाल जागतोली मोटर मार्ग मिसिझग लिंक को जोडने की घोषणा की”।

(देवेंन्द्र चमोली)
रूद्रप्रयाग- नन्दाष्टमी को जागतोली में आयोजित तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव का आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन समारोह के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहुँचना था लेकिन विगत दो दिनों से हो रही भारी वारिस के कारण मुख्यमंत्री नहीं पहुँच पाये। उन्होने वर्चुअल माध्यम से मेले में उपस्थित जनमानस को सम्बोधित किया व छैत्र का हर संभव विकास करने का वादा किया। समापन अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद महेन्द्र भट्ट ने जनता को सम्बोधित किया व सरकार की ओर से मेले व छैत्र के विकास की घोसणा की।
आज दशज्यूला महोत्सव के समापन अवसर पर सूबे के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून से वर्चुअल रूप जागतोली में उपस्थित दशज्यूला छैत्र की जनता को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि दशज्यूला का यह क्षेत्र सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र एवं प्राचीन परंपराओं, मेलों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध रहा है। इस क्षेत्र की नैणी चोटी पर विराजमान मां नैणी देवी समस्त उत्तराखंड वासियों की रक्षा करती हैं। यह क्षेत्र उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम भी है। उन्होने कहा कि पारंपरिक मेले हमारे भीतर धार्मिक ऊर्जा को मजबूत कर हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और एकता, समर्पण एवं आस्था की भावना को बढ़ाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरा से कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के कथन को चरितार्थ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रदेश को आर्थिक, औद्योगिक और सतत विकास के दृष्टिकोण से देश दुनिया में एक अलग पहचान बना रहा है।
केदारनाथ छैत्र की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैला रानी ने इस क्षेत्र के विकास और यहां के लोगों के कल्याण की हमेशा चिंता की। राज्य सरकार उनके सपनों को अवश्य पूरा करेगी।
उन्होने कहा कि सरकार द्वारा केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम सहित विभिन्न पौराणिक स्थलों के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। केदारनाथ धाम में करीब 2 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत से पुनर्निमाण कार्य करवाए जा रहे हैं। बद्रीनाथ के मास्टर प्लान पर भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार चार धाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बना रही है। उन्होंने कहा बड़ी आपदाओं का सामना करने के बावजूद सरकार समय पर प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं आपदा प्रभावित विभिन्न जगहों पर जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। केदारनाथ धाम का पैदल मार्ग भी प्राकृतिक आपदा के चपेट में आने से यात्रा मार्ग में फंसे हर एक श्रद्धालु को सुरक्षित लाया गया। बाबा केदार के आशीर्वाद से ही हजारों लोगों को सकुशल नीचे लाने में कामयाब हुए। राज्य सरकार ने केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा और भी पुख्ता करने की दिशा में 30 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। उन्होंने कहा प्रदेश का हर नागरिक उनका परिवार है और अपने परिवार के किसी भी सदस्य को आपदा में अकेला नहीं छोड़ना उनका संकल्प है। उन्होने कहा केदारनाथ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में विकास की धारा को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।
दशज्यूला महोत्सव के समापन अवसर पर लोक गायक गजेन्द्र राणा, पूनम सती व सौरभ मैठाणी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भारी वारिस के बाबजूद दर्शको ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया।
तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव के समापन अवसर पर शिरकत करते हुए राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट् ने कहा कि जागतोली में दशज्यूला महोत्सव के आयोजन के लिए पांच लाख रुपये देने, महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने तथा दशज्यूला क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है एवं जल्द क्षेत्र को मुख्यमंत्री कई सौगात देने जा रहे हैं। छैत्र को गढीधार उडामांडा मोटर मार्ग से कोटखाल जागतोली मार्ग से जोडने की बहुप्रतिक्षित 1700 मीटर मिसिंग लिंक के 14 सितम्बर को टेंडर निकाले जाने की उन्होने मंच से घोषणा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष महाबीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी ने भी अपने विचार रखे। मेला समिति के महासचिव कालिका काण्डपाल ने दशज्यूला की धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों को रूबरू करवाया जबकि महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने आगन्तुकों व आम जनमानस का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया।
महोत्सव के समापन अवसर पर लोक गायक सौरभ मैठाणी ने तू रैली मां तू रैदी दुर्गा की स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा गजेन्द्र राणा व पूनम सती द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया। बीरेन्द्र बर्त्वाल, आशुतोष पुरोहित, राजेन्द्र काण्डपाल ने महोत्सव का संचालन सयुंक्त रूप से किया। इससे पहले जागतोली दशज्यूला महोत्सव के समापन अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।
इस मौके पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ,मेला समिति के संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, मेला समिति उपाध्यक्ष सुमन पंवार, भूवेन्द्र नेगी, दलेब सिंह राणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, भाजपा जिला प्रभारी ऋर्षि कन्डवाल, अजय सेमवाल, सुमन जमलोकी, गम्भीर बिष्ट,भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन नेगी, मुख्यमंत्री समन्वय अधिकारी दलवीर सिंह दानू, हीरा सिंह नेगी, विजयपाल सिंह कठैत, पार्वती गुसाईं, शान्ति चमोला,आचार्य विपिन चन्द्र काण्डपाल, पूर्ण सिंह नेगी, सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, छैत्रीय जनप्रतिनिधि सहित छैत्र के विभिन्न गाँवो के ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments