Sunday, February 23, 2025
HomeStatesUttarakhandमद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर फँसे 106 यात्रियों का हेली सेवा से सफल...

मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर फँसे 106 यात्रियों का हेली सेवा से सफल रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग- विगत रात्रि को केदार घाटी में भारी बारिस के कारण मदमहेश्वर मंदिर यात्रा मार्ग पर बनतोली गौंडार में मार्कण्डेय (मोरकंडा) नदी पर पैदल पुल बह जाने के कारण क्षेत्र से संपर्क बाधित हो गया था। जिससे यात्रा मार्ग में कई यात्रि फँस गये थे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के निर्देशन में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी घटना स्थल के लिए रवाना हुए। ओर आज यात्रा मार्ग में फँसे 106 यात्रियों को हेली सेवा के माध्यम से सकुशल सुरक्षित निकाल दिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान जिलाधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी शौरभ गहरवार की निगरानी में हैली सेवाओं के माध्यम से मदमहेश्वर यात्रा रूट पर फंसे 106 यात्रियों का सफल रेस्क्यू किया गया।
मोरकंडा नदी पर बने अस्थाई पुल के बह जाने के बाद राहत एँव बचाव दल द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से नानू में अस्थाई हेलीपैड निर्माण से लेकर फूड पैकेट भी बेहद कम समय में सभी यात्रियों को उपलब्ध कराए गए। त्वरित गति से रेस्क्यू किए जाने हेतु तत्काल हैली सेवा के माध्यम से नानू हेलीपैड से रांसी हैलीपैड पहुंचाया गया।
रेस्क्यू अभियान में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, लोनिवि एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यात्रियों का सफल रेस्क्यू किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments