Monday, March 31, 2025
HomeStatesDelhiदिल्ली नगर निगम चुनाव आप का चला जादू : में 15 साल...

दिल्ली नगर निगम चुनाव आप का चला जादू : में 15 साल पुरानी भाजपा पर फेरा झाड़ू 130 सीटों पर जीती, भाजपा 99 पर जीती

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम भाजपा से छीन लिया है। भाजपा पूरे पंद्रह साल बाहर एमसीडी की सत्ता से बाहर हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से आप ने 130 सीटें जीत ली हैं। चार पर आगे चल रही है।
भाजपा दूसरे नंबर पर चली गई है। पार्टी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की। 4 पर बढ़त बनाए हुए है। इन्हें जीत कर भी भाजपा 126 के जादुई आंकड़े के नहीं छू सकेगी। कांग्रेस को 7 सीटों पर विजय मिली है। 3 पर आगे चल रही है, मनीष सिसोदिया के विधानसभा में 4 सीटें हैं। भाजपा ने 3 पर जीत दर्ज की। आप के खाते में एक ही सीट गई। उधर, जेल में बंद सत्येंद्र जैन के विधानसभा में 3 वार्ड हैं। पार्टी तीनों पर भाजपा से हार गई।
अरविंद केजरीवाल के वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक से पार्टी के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया। उधर, आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments