Sunday, September 8, 2024
HomeStatesUttarakhandसंगठन के कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाए पार्षद :...

संगठन के कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाए पार्षद : संदीप गोयल

हरिद्वार ( कुलभूषण ) भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर नगर निगम हरिद्वार के निवर्तमान पार्षद दल की एक बैठक जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की अध्यक्षता व जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विगत लोकसभा चुनाव में क्षेत्र में हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र से अभूतपूर्व मतों से लोकसभा चुनाव जीती है जिसके लिए नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार के सभी पार्षदों का महत्वपूर्ण योगदान रहा यह पार्षद ही भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बनाकर जनता के सुख दुख में जनता के सुख-दुख में भागीदारी करते हैं।ऐसे में संगठन एवं जनप्रतिनिधियों का समन्वय भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी बैठक में उपस्थित ने वर्तमान पार्षदों से आवाहन किया कि वर्तमान में संगठन द्वारा चलाए जा विभिन्न कार्यक्रमों विशेष रूप से पेड़ मां के नाम को लेकर सभी ने निवर्तमान पार्षद अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंच कर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से पाषर्दगण आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारी भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रारंभ कर दें। बैठक में जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा बनाकर सेवा कार्यों में लगा रहता है यही वजह है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का रिकॉर्ड भाजपा ने स्थापित किया है। और इस बार आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा का मेयर और बोर्ड दोनों ही भारी मतों से चुनकर आने वाले हैं। जिला महामंत्री आशु चौधरी ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का एक अद्भुत महत्वपूर्ण अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए एक पेड़ मां के नाम जैसा महत्वपूर्ण अभियान जैसे पर्यावरण सुरक्षा के सामाजिक विषय को जन-जन की भावना से जोड़ने का कार्य किया है। जिसे सफल बनाने हेतु भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कृत संकल्प है। नगर निगम निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम का प्रत्येक ने निवर्तमान पार्षद संगठन के कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर इस बैठक से जाएगा। बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड का सदस्य मनोनीत होने पर आशुतोष शर्मा का भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने अंग वस्त्र पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे नगर निगम के उप नेता अनिरुद्ध भाटी, पिंकी चौधरी सपना शर्मा, रेनू अरोरा निशा नौटियाल, मोनिका सैनी, अनुज सिंह, विनित जोली, अनिल वशिष्ठ, विपिन शर्मा, सुनील पांडे, निशाकांत शुक्ला, विनीत चौहान, हितेश चौधरी, परविंदर गिल, ललित रावत, मनोज पारलिया लोकेश पाल, मयंक गुप्ता दीपांशु विद्यार्थी प्रशांत सैनी शुभम मंडोला, नगर निगम क्षेत्र के पांचो मंडल अध्यक्ष, राजेश शर्मा, नागेंद्र राणा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नायर, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments