Saturday, February 8, 2025
HomeStatesUttarakhandनाचनी में 68.83 लाख की लागत से बना आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का...

नाचनी में 68.83 लाख की लागत से बना आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन

पिथौरागढ़, मुनस्यारी ब्लॉक के तल्ला जोहार क्षेत्र के नाचनी में 68.83 लाख की लागत से बना आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का विधिवत उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू चुफाल अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा देवी एवं विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष नाचनी चंदन सिंह ने रिबन काटकर आयुर्वेदिक भवन का उद्घाटन किया इस अवसर पर वन विभाग के वन दरोगा रमेश लोधीयाल एवं वन विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ समस्त उपस्थित क्षेत्र वासियों ने 100 पौधे अस्पताल परिसर में रोपे। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल परिसर की सफाई भी की। अस्पताल का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी ने 12 नवंबर 2021 को ही कर लिया था। इस अवसर पर अस्पताल कर्मचारी डॉ. हरीश चंद्र धर्मसत्तू, फार्मेसिस्ट देवेश वशिष्ठ, संजीव बाल्मीकि, आशा कार्यकर्ता गोमती चुफाल, आशा मेहरा, अनीता कांडपाल, नाचनी राजस्व उपनिरीक्षक मनीष भट्ट, भाजपा मीडिया प्रभारी गणेश आर्या, भाजयुमो जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी कमल कोरंगा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता जय शंकर जोशी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज जोशी, कांग्रेस नेता जगदीश बथ्याल, पत्रकार त्रिभुवन जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाचनी गंगा सिंह पिपलिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धामी फलयाटि चंद्र सिंह धामी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तल्ला भैंस्कोट दुर्योधन दसोनी, नाचनी क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश जोशी, भाजपा नेता पंकज जोशी, हेमू टोलिया, जगदीश कॉलोनी, सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments