Friday, June 28, 2024
HomeStatesUttarakhandकांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हमले को कांग्रेसियों ने फूंका...

कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हमले को कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हमला हुआ तो कांग्रेसियों में खासी नाराजगी दिखी इसी कड़ी में हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। घटना के वक्त आर्य बाजपुर जा रहे थे। काले झंडों के साथ ही लाठी-डंडों से लैस होकर करीब दर्जनभर हमलावरों ने आर्य का काफिला रोका। सूत्रों की मानें तो पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उनके समर्थकों ने आर्य को काले झंडे दिखाए थे।आर्य का आरोप है कि उनके काफिले को रोककर उन पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना के वक्त, यशपाल और दूसरे पक्ष के समर्थक भी आमने-सामने आ गए थे, जिससे गतिरोध की स्थिति बन गई थी। सूत्रों की मानें तो, कुछ समर्थक चोटिल भी हुए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने हमलावरों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग की हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments