Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowकांग्रेस नेता जयपाल जाटव का कोरोना से निधन, कांग्रेसियों में शोक की...

कांग्रेस नेता जयपाल जाटव का कोरोना से निधन, कांग्रेसियों में शोक की लहर

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री जयपाल जाटव का कोरोना के चलते शनिवार को निधन हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता के निधन पर दुख प्रकट किया है। कहा कि स्व. जयपाल जाटव ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की सेवा में लगाया। जाटव कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। दलितों के उत्थान के लिए वो सदा कार्य करते रहे। उनके जाने से महानगर कांग्रेस कों अपूरणीय क्षति हुई है। शोक प्रकट करने वालो में प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, अरविंद जैन, वेद प्रकाश प्रधान, राजकुमार तलवार, प्रदीप जैन, ललित मोहन मिश्र, रुक्म पोखरियाल, विक्रम भंडारी, नंद किशोर जाटव, संजय राजभर आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments