Friday, September 20, 2024
HomeTrending Nowडकैती के विरोध में कांग्रेस ने रैली निकाल किया विरोध प्रर्दशन

डकैती के विरोध में कांग्रेस ने रैली निकाल किया विरोध प्रर्दशन

हरिद्वार  ( कुलभूषण  ) जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरेआम लूट डकैती महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग के विरोध में जनाक्रोश रैली पुल जटवाड़ा से बालाजी ज्वैलर्स रानीपुर मोड़ तक किया गया।।
जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस
अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि शहर के बीचोंबीच दिन-दिहाड़े हुई डकैती से व्यापारी भय में हैं और आक्रोशित भी है और पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी और शत प्रतिशत रिकवरी नहीं हुई तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी,
जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुण बालियान और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती, चैन स्नैचिंग से व्यापारी और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है,
जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री संतोष चौहान और महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि आए दिन चोर डकैती की घटना से हरिद्वार की जनता में भय व्याप्त है,
जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और महेश प्रताप राणा ने कहा कि जो सरकार भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का नारा देकर सत्ता में आई उसके राज में चारों ओर भय और डर का माहौल है,
जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो व्यापारी सुरक्षित है न ही महिलाएं सुरक्षित है,युवा रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है ,
जनाक्रोश रैली में चैन स्नैचिंग से पीड़ित महिला दीपिका गुप्ता ने भी रैली में शामिल होकर अपना रोष प्रकट किया और कहा वर्तमान समय में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है,
जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि अगर जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत रिकवरी नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी,
जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव और इसरार सलमानी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में चारों ओर लूट डकैती की घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है,
जनाक्रोश रैली में मुख्य रूप से अशोक शर्मा , अरविंद शर्मा, नईम कुरैशी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी,रियाज अंसारी,रिषभ वशिष्ठ ,मेहरबान खान,ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा,विमल शर्मा साटू, नितिन यादव, महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति, लक्ष्य चौहान, पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन,अजय गिरी, रवि ठाकुर,विकास गुप्ता, मनोज जाटव,ग्रेस कश्यप, सार्थक ठाकुर, धनीराम शर्मा,रिषभ अरोड़ा, अमित चंचल, रोहित कुमार, जावेद खान, अंकित चौधरी,नीतू बिष्ट,अमन गौड़, नकुल माहेश्वरी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments