Friday, September 20, 2024
HomeTrending Nowसीएम धामी की पर्यटन प्रदेश की मुहिम लाई  रंग, उत्तराखंड के चार...

सीएम धामी की पर्यटन प्रदेश की मुहिम लाई  रंग, उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

– जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, सूपी को कृषि पर्यटन और हर्षिल व गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज के लिए किया जाएगा सम्मानित
– केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर करेगा सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला रही है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से राज्य के चार गांवों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को नई दिल्ली में यह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।   पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, समुदाय आधारित मूल्यों व जीवन शैली को बढ़ावा देने एवं आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को इसमें परखा जाता है। इन्हीं विषयों पर प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। इस वर्ष प्रविष्टियों के आधार उत्तराखंड के चार गांवों का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।  उत्तरकाशी जिले के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, हर्षिल गांव को वाइब्रेंट विलेज, पिथौरागढ़ जिले के सीमान्त गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज और नैनीताल जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार के लिए चुना गया है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी ग्राम वासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्यटन विकास में आम जनता की अहम भूमिका है। उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश के रूप में स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, इसके लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, लेकिन राज्य की देवतुल्य जनता के सहयोग से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे विशाल निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को जनता को किया जाएगा समर्पित :  गणेश जोशी  

गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे विशाल निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को  जनता को किया जाएगा समर्पित – गणेश जोशी। - kksnews
देहरादून।  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को गढ़ीकैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रदेश में अबतक के सबसे विशाल निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 15 जनवरी तक निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री ने तेजी से चल सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को शाबाशी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर गढ़ीकैंट क्षेत्र के लोगों शादी विवाह सामाजिक कार्यों के लिए वरदान साबित होगा। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी 2023 को इस विशाल सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया था और 15 जनवरी 2024 इस भव्य सामुदायिक भवन को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जायेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट क्षेत्र में विगत दिनों बरसात के कारण गढ़ी डाकरा को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का भी मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मार्ग को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान ईई एमडीडीए सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेंद्र त्रिपाठी, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, ज्योति कोटिया, प्रभा शाह, सारिका खत्री, एई शशांक सक्सेना, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments