Thursday, September 19, 2024
HomeStatesUttarakhandसीएम  धामी ने किया लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का...

सीएम  धामी ने किया लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण

देहरादून(आरएनएस)।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ लेकिन अब वनाग्नि नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में वानाग्नि से बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन स्थानीय लोगों एवं वन महकमे के प्रयासों से हालत काबू में है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने  तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न  हो, इसके लिए फायर लाइन बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है तथा पूरे साल का प्लान तैयार किया जा रहा है। वनाग्नि की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कल्याणिका डोल आश्रम के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

 

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट के आदेश का स्वागत

May be an image of 4 people
काशीपुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट के 2011 के बाद बने ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त करने के आदेश का स्वागत किया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियो ने प्रेसवार्ता कर आदेश पर खुशी जाहिर की है।
गुरुवार को कविनगर नगर स्थित भाजपा के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र चौधरी ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के जिले के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जहां पर प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि वह पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं।
जिसमें उन्होंने वर्ष 2011 के बाद बने ओबीसी प्रमाण पत्रों को निरस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से पहले पश्चिम बंगाल में 108 ओबीसी जातियां शामिल थी। जिसके बाद प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार ने इसमें 65 मुस्लिम जातियां और मात्र 6 हिंदू जातियों को ओबीसी का दर्जा दिया। जो की अन्यायपूर्ण था।
उसके बाद कुछ लोग इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट की शरण में गए। जहां अब कोर्ट ने 2011 के बाद बने सभी ओबीसी प्रमाण पत्र को निरस्त करने का आदेश दिया है। जिसका भाजपा और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी आदेश का स्वागत करते हैं |
उन्होंने कहा कि ओबीसी प्रमाण पत्र के बहाने ममता बनर्जी सरकार रोहिग्या मुसलमानो का भी ओबीसी प्रमाण पत्र बनवा रही थी। जो कि देश के लिए खतरे की बात थी। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, अशोक सैनी, धीरज वर्मा, चरण सिंह, विजय बजवान, राजेंद्र कश्यप, अशोक सैनी, पुष्कर बिष्ट समेत आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments