Monday, October 7, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ : पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, आठ...

उत्तराखंड़ : पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

देहरादून, राजधानी के परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पुष्कर धामी ने सूबे के 12 वे मुख्यमंत्री के रूप में अपने समूचे मंत्रिमंडल समेत संवैधानिक शपथ ली | सीएम धामी के साथ शपथ लेने वालों में कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रेमचंद्र अग्रवाल, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, चंदन दास, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा के नाम शामिल थे |
इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा, एमपी सीएम शिवराज चौहान, यूपी योगी आदित्यनाथ, हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर, गुजरात सीएम समेत अनेक केंद्रीय मंत्री व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे
पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इससे पहले रितु खंडूरी रूप में पहली महिला स्पीकर रूप में जगह मिली |Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami And Ministers Oath Taking Ceremony | Live: कुछ देर में सीएम पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी, मंच पर पहुंचे बीजेपी शासित राज्यों के ...

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में ली शपथ :
प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया | मंत्री बनने के लिए रेखा आर्य आज फिर परंपरागत परिधान में पहुंची हैं। सतपाल महाराज पगड़ी पहनकर आए हैं।

मंच पर लगे योगी-योगी के नारे :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंच गए हैं। जैसे ही योगी के मंच पर पहुंचते ही पूरे परेड ग्राउंड में योगी-योगी के नारे लगने लगे। चिदानंद मुनि, आचार्य बालकृष्ण, शंकराचार्य सहित तमाम संत भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

लंबे जाम में फंसी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्लीट :

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की फ्लीट लंबे जाम में फंस गई। जिस रूट से राजनाथ सिंह निकले उस पर लंबा जाम लगा है। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं। इसमें समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर हाई पावर कमेटी बनाए जाने का फैसला लिया जा सकता है।

 

 

धामी टीम : सतपाल महाराज सबसे अमीर और बुजुर्ग, सबसे युवा सौरभ बहुगुणा के पिता और दादा रहे हैं मुख्यमंत्री
भाजपा ने उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में जोड़ा नया अध्याय, कोटद्वार से विधायक रितु खंडूरी पहली महिला स्पीकर बनाया |BJP will field former CM BC Khanduri daughter Ritu Khanduri from Doiwala vidhan sabha seat - पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूड़ी को डोईवाला से उतारेगी भाजपा!

एक नजर : अब तक किस मुख्यमंत्री का कितने दिन रहा कार्यकाल :

नित्यानंद स्वामी- 354 दिन(9 नवंबर 2000-29 अक्तूबर 2001)
भगत सिंह कोश्यारी- 122 दिन(30 अक्तूबर 2001-01 मार्च 2002)
एनडी तिवारी- पांच साल पांच दिन(02 मार्च 2002-07 मार्च 2007)
जनरल बीसी खंडूड़ी- दो साल 111 दिन(07 मार्च 2007-26 जून 2009)
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक- दो साल 75 दिन(27 जून 2009-10 सितंबर 2011)
मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी(सेनि)- 184 दिन(11 सितंबर 2011-13 मार्च 2012)
विजय बहुगुणा- एक साल 324 दिन(13 मार्च 2012-31 जनवरी 2014)
हरीश रावत- दो साल 55 दिन(01 फरवरी 2014-27 मार्च 2016)
राष्ट्रपति शासन- 25 दिन(27 मार्च 2016-21 अप्रैल 2016)
हरीश रावत- एक दिन(21 अप्रैल 2016-22 अप्रैल 2016)
राष्ट्रपति शासन- 19 दिन(22 अप्रैल 2016-11 मई 2016)
हरीश रावत – 311 दिन(11 मई 2016-18 मार्च 2017)
त्रिवेंद्र सिंह रावत- तीन साल 357 दिन(18 मार्च 2017-10 मार्च 2021)
तीरथ सिंह रावत- 116 दिन(10 मार्च 2021-04 जुलाई 2021)
पुष्कर सिंह धामी- 260 दिन(04 जुलाई 2021-23 मार्च 2022)

https://fb.watch/bWCEgjAEcB/

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments