Saturday, April 19, 2025
HomeTrending Nowचंपावत : कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव का निधन

चंपावत : कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव का निधन

चम्पावत, उत्तराखंड के चंपावत से दु:खद खबर है, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ का शनिवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस की आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।

55 वर्षीय उत्तम देऊ मूल रूप से पाटी ब्लॉक के रहने वाले थे। वर्तमान में वे चंपावत के बाजरी कोट में रह रहे थे। शनिवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments