Monday, June 16, 2025
HomeStatesUttarakhandभाजपा ओबीसी मोर्चा हरिद्वार ने लक्सर में भव्य रूप से मनाई महात्मा...

भाजपा ओबीसी मोर्चा हरिद्वार ने लक्सर में भव्य रूप से मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती

हरिद्वार, (कुलभूषण शर्मा ) ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर लक्सर में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हरिद्वार द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार जी ने की व संचालन जिला महामंत्री पवनदीप कुमार एवं मोहित वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी रहें। डॉ निशंक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा ओबीसी समाज को दी जा रही सुविधा और सम्मान के बारे में जनता को बताया एवं महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जीवन पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि प्रदेश अध्यक्ष माननीय राकेश गिरी जी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी आज ओबीसी समाज के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ ओबीसी समाज के वर्गों को हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट जी ने भी अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को 2024 चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान, कविन्द्र चौधरी, जगपाल सैनी, जयध्वज सैनी, आशु चौधरी, नृपेंद्र चौधरी, लव शर्मा, मोहित वर्मा, सन्दीप सिंहानिया प्रजापति, राजबीर कश्यप, नकली सैनी, बिशनपाल कश्यप, संजय शर्मा, शोभना कश्यप, रवि कश्यप, आदित्य गिरी, सन्दीप अरोड़ा, विपिन चौधरी, कुलदीप सैनी, आशीष चौधरी, रविन्द्र कुमार, सर्वेश प्रजापति, सचिन सैनी, मंडल अध्यक्ष मिथुन कुमार, ग्राम प्रधान नरेंद्र चौधरी, आजाद वीर, विवेक कश्यप इत्यादि पदाधिकारी एवं सैंकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments