Friday, September 20, 2024
HomeStatesUttarakhandबीएमएस का 70वें वर्ष में पर्दापण : मैं सांसद ही नहीं, भारतीय...

बीएमएस का 70वें वर्ष में पर्दापण : मैं सांसद ही नहीं, भारतीय मजदूर संघ का कार्यकर्ता भी हूं : नरेश बंसल

देहरादून, उत्तराखंड़ भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 70वें वर्ष में पर्दापण करने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना और संघर्ष की जानकारी दी। बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व संसदीय श्रम समिति के सदस्य नरेश बंसल और विशिष्ट अतिथि भा.म.संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम और आरएसएस के प्रान्त कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षत भा.म. संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने की। इस दौरान मजदूर संघ के वर्षभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा, मैं सांसद ही नहीं, भारतीय मजदूर संघ का कार्यकर्ता भी हूं। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के सिद्धांतों, नारों व कार्यकर्ताओं के समर्पण की तारीफ की। संगठन मंत्री अनुपम ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें देश को सर्वोपरि रखते अपने आपको चारित्रिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि कोई भी सरकार हो वह आपको उचित सम्मान दें, विशिष्ट अतिथि दिनेश सेनवाल ने संघ संस्थापक श्रद्धेय डॉ. हेगडेवर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तेपंत ठेंगड़ी को याद किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के का सबसे बड़ा अनुषंगिक संगठन है। जो न केवल भारतीय मजदूर संघ के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करता है बल्कि अपने मूल संगठन आरएसएस के विचारों को मजबूत बनाता है। किन्तु तंत्र में कुछ ऐसे लोग है जो हमारे भारतीय ग्रंथों को काल्पनिक बता कर भारत को कमजोर करना चाहते हैं जिसके लिए वे लव जिहाद, लैंड जिहाद के माध्यम से भारत को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में क्षमता से कहीं अधिक सैंकड़ों की संख्या में  कार्यकर्ताओं ने  बड़े  उत्साह व उमंग के साथ प्रतिभाग किया  जिनमें से नवीन चंद्र कुरील, अजय कांत शर्मा, पी एस धमांदा, श्रीमति अर्चना बिष्ट, सुनील कुमार मेहता, संजीव विश्नोई, उदय वीर, श्रीमति गंगा गुप्ता, ऋषिपाल, शेखरानंद पांडे, अवनीश कांत, गुरमीत सिंह, अरविंद कुमार श्रीमति दीप्ति विश्नोई, श्रीमति ललतेश विश्वकर्मा, ललित पुरोहित, अनिल राठी आदि मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments