Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowभाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज का दून में हुआ...

भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज का दून में हुआ जोरदार स्वागत

देहरादून, भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज जी के प्रथम बार देहरादून आगमन पर महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, निगम पार्षद एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में बाइक रैली का आयोजन किया। इस दौरान दीप्ति रावत का समर्थकों ने उनके आवास पर ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया।दीप्ति रावत का देहरादून में हुआ भव्य स्वागत | News Nasha

तत्पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार की उपस्थिति में महिला मोर्चा द्वारा दीप्ति रावत का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश एवं जिले की समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन महामंत्री अजेय जी ने कहा कि ये बड़े गर्व का विषय है कि भाजपा महिला मोर्चा में प्रथम बार उत्तराखंड से किसी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है, साथ ही अजेय जी ने ये आग्रह किया कि प्रदेशभर में जो प्रतिनिधि पंचायत चुनावों में जीत कर आएं हैं उनको संगठन की विचारधारा के माध्यम से पार्टी में जोड़ने का कार्य करें।

हम अपनी शक्ति को पहचाने और उत्तराखंड को संवारें, तथा उत्तराखंड को संवारने के लिए मातृ शक्ति ही ऐसी है जो इसके कल्याण के लिए अच्छा सोचती है और अच्छा कार्य करती है। इस मौके पे राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत जी ने कहा कि महिला मोर्चा ने कोरोना महामारी के विकट दौर में दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने घर की जिम्मेदारियों के साथ साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी कुशलता पूर्वक निर्वहन किया, साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया साथ ही पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। इस मौके पे महिला मोर्चा ने दीप्ती जी को राष्ट्रीय टीम में महामंत्री बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पे महिला मोर्चा ने दीप्ती जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।दीप्ति रावत के स्वागत में गूंज उठे ढ़ोल-नगाड़े:बाइक रैली - News Space

इस मौके पर मधु भट्ट जी प्रदेशमंत्री भाजपा, अनु कक्कड़ जी प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, अनुराधा वालिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, कंचन ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, रचिता ठाकुर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा देहरादून, कमली भट्ट महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा, वंदना ठाकुर, मंजू कौशिक, ऋतु मित्रा, पूनम शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, अंकुर रावत, हिमांशु चमोली, आर्यन रावत, सोहन रौतेला, नितिन मिश्रा, गौतम राजा, विपिन भट्ट, गौतम काला जी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments