Wednesday, September 25, 2024
HomeTrending Nowचोपता में मंच सजाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खोली सरकार के विकास कार्यों...

चोपता में मंच सजाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खोली सरकार के विकास कार्यों की पोल- गहरवार

रिपोर्ट/(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- काँग्रेस केदारनाथ उप चुनाव को लेकर भाजपा पर आक्रामक होती नजर आ रही है। काँग्रेस का कहना है कि आज तक सोई हुई सरकार को जगाने का कार्य खुद भाजपा के कार्यकर्ता कर रहे है। कुछ दिन पूर्व तल्लानागपुर के चोपता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम पर काँग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंच सजा कर सरकार की नींद तोड़ने का कार्य किया है।
काँग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन गहरवार ने चुटकी लेते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चोपता में आयोजित जनसमर्थन कार्यक्रम में मंच सजाकर सरकार के छद्म विकास कार्यों की हकीकत जनता के सामने रख दी। मंच से जिस तरह वक्ताओं ने छैत्र के पिछडेपन व अटके विकास कार्यों की बात प्रमुखता से रखी ओर मंच पर बैठे संगठन पदाधिकारियों द्वारा 15 दिन में समस्याओं का हल करने की बात कही गयी उससे साफ स्पष्ट होता है कि पिछले वर्षों में सरकार व जन प्रतिनिधियों द्वारा छैत्र की घोर अनदेखी की गयी जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा है।
उन्होने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश संगठन के बडे पदाधिकारियों को ये बताना चाहिए कि अब वे आखिर किस मुहँ से वे जनता से वोट माँग रहे है।
बता दें कि भाजपा सरकार व संगठन के लिये प्रतिष्ठा का सवाल बनी केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोडना चाहती है। बकायदा सरकार के कैबिनेट मंत्री सहित संगठन के बडे पदाधिकारियों को छैत्रों में जिम्मेदारियाँ सौंपी गयी है।
काँग्रेस नेता का कहना है कि भाजपा प्रदेश संगठन के पदाधिकारी सीट को बरकरार रखने के लिये खूब कसरत कर रहे है। वहीं संभावित दावेदार भी शक्ति प्रदर्शन में जुटे है। कहा कि विगत 20 सितम्बर को चाँद धार चोपता में आयोजित भाजपा के जनसमर्थन कार्यक्रम में छैत्र की बदहाली की हकीकत जनता के सामने आई है।
भाजपा के प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुये जन समर्थन कार्यक्रम में असहजता की स्थिति तब उत्पन्न हुई जब सरकार की उपलब्धि गिनाने के लिये सजाये गये मंच से वक्ताओं ने छैत्र की बदहाली व रुके विकास कार्यों की बात प्रमुखता उठाई व छैत्र के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया । मामले को काँग्रेस ने लपक लिया ओर इसे सरकार की उदासीनता करार देते हुये कहा कि जनता ने मंच सजाकर सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल दी। काँग्रेस नेता अर्जुन गहरवार ने कहा कि भाजपा सरकार व संगठन जनता को बरगलाने की लाख कोशिष करे केदारनाथ विधान सभा की जनता को विगत वर्षो हुये विकास कार्यों का हिसाब देना ही होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments