Friday, August 8, 2025
HomeStatesUttarakhandभाजपा का जनभावओ से कोई सरोकार नही -रामयश

भाजपा का जनभावओ से कोई सरोकार नही -रामयश

श्रमिक नेता व पूर्व विद्यायक व पूर्व एम एल सी से विशेष चर्चा

हरिद्वार  (कुलभूषण )भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार व प्रदेश सभाजपा सरकार जनविरोधी तथा जनसरोकारो से दूरी रखने वाली  तथा जुमलेबाजी वाली तथा प्रचार में अधिक विश्वास रखने वाली सरकार है। भाजपा की सरकार को देश के आम आदमी की समस्यओ से कोई सरोकार नही है। यह कहना है हरिद्वार विद्यान सभा से अस्सी के दशक में विद्यायक  व उत्तर प्रदेश विद्यान परिषद के सदस्य रहे तथा नेशनल फ्रन्ट आफ इण्डिया टेड यूनियन निफटू के आल इण्डिया उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा इण्डियन नेशनल शुगर मिल्स वकर्स फडरेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्रमिक नेता रामयश ंिसह का भाजपा सरकार की कथनी व करनी में अन्तर पर बोलते हुए उन्होने  कहा की भाजपा व आर एस एस का कहना है कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो वह सच लगने लगेगा।
मनसा देवी मन्दिर दुर्घटना पर बोलते हुए उन्होने कहा की जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार दुर्घटना के बारे मे ंसच को दबाने का काम कर रही है तथा दुर्घटना में मारे गये लोगो तथा घायलो की सही संख्या बताने से बच रही है।
उन्होने कहा की प्रधनमंत्री देश की जनता को यह कहकर सत्ता में आये थे की जनता ने काग्रेस को 65 साल मौका दिया है। यदि उन्हे 65 माह का मौका मिला तो वह देश से महंगाई को खत्म कर देगें भष्टाचार को खत्म करेगें तथा देश में हर साल दो  करोड युवाओ को रोजबार देगें। मोदी सरकार के तीसरे टर्म लगातार चलते देश में बेहताशा मंहगाई मंे बढोतरी हुयी है भ्रष्टाचार कई गुना बढा है। साथ ही नये रोजगार के अवसर तो क्या करोना काल में अपना रोजगार खोने वालो को भी रोजगार प्राप्त नही हुआ है। भाजपा सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के कारखानो की विरोधी रही है जिसके चलते तेजी से सार्वजनिक क्षेत्र के कारखानो तथा अन्य संस्थानो का निजीकरण तेजी से किया जा रहा है।
1962 से भेल भोपाल से अपना सार्वजनिक जीवन शुरू कर 1966 में हरिद्वार भेल में श्रमिक नेता के रूपमें अपनी पहचान बनाने वाले रामयश ंिसह 2001 में भेल से सेवानिवृत हुए तथा तभी से लगातार श्रमिक संगठनो तथा कंाग्रेस के माध्यम से लोगो के अधिकारो की लडाई लडने का काम कर रहे है। उन्होने कहा की यह केन्द्र सरकार की नीति का ही परिणाम है की कभी दस से पन्द्रह हजार कर्मचारी भेल हरिद्वार में काम करते थे आज यह संख्या चार से पांच हजार तक सीमित होकर रह गयी है। आज भी भेल हरिद्वार में उनका संगठन दूुसरे नम्बर का सबसे बडा कर्मचारी संगठन है। जो कर्मचारियो के हको की लडाई को लडने का काम कर रहा है।
उन्होने कहा की देश की जनता आज भी कांग्रेस की नीतियो में विश्वास रखती है। परन्तु संगठन स्तर पर कांग्रेस नेता आम जनता से दूर होते जा रहे है। केन्द्रीय कंाग्रेस संगठन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है । जिससे की देश की आम जनता के विश्वास पर कांग्रेस पुन खरा उतरने के लिए उनकी आवाज बन विद्यान सभाओ व संसदीय सदन में ओर अधिक मजबूत हो जनहीत के मुददो को पूरा कराने में सफल हो सके। देश में भाजपा के प्रति लोगो में भारी रोष है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments