हरिद्वार, प्रसिद्ध योग गुरू बाबा रामदेव हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा का कारण बना उनके अनोखा अंदाज, जिसने सबको चौंका दिया है। बाबा रामदेव का घोड़े के साथ दौड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। रामदेव ने दौड़ ही नहीं लगाई, बल्कि घोड़े को भी पछाड़ दिया। हरिद्वार में हुए इस रोमांचक नजारे ने लोगों को बाबा की फिटनेस का कायल बना दिया है। बाबा रामदेव ने इस दौड़ के जरिए योग और स्वस्थ जीवनशैली की अहमियत को भी बताया।
हरिद्वार में मंगलवार को योगगुरु बाबा रामदेव का घोड़ा पछाड़ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अपने उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए उन्होंने पातंजलि में घोड़े के साथ दौड़ लगा उसे पछाड़कर अपने घोड़ा पछाड़ होने का दावा किया है।
https://x.com/yogrishiramdev/status/1891774860998643825
बताया गया कि योगगुरु शिलाजीत के प्रचार के दौरान इस वीडियो को बनाया है। योगगुरु उत्पादों की खुद ही ब्रांडिंग स्वयं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके ऐसे वीडियो भी लोकप्रिय हो रहे हैं। योगगुरु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी इस वीडियो को शेयर किया है। सुबह दौड़ते हुए योगगुरु का वीडियो सामने आता है। जब वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ योग स्थल तक पहुंचते हैं। घोड़े के साथ दौड़ लगाने के बाद रामदेव ने इसके पीछे का राज भी बताया। उन्होंने दावा किया कि अगर आपको भी इम्यूनिटी और एंटी एजिंग चाहिए तो इम्यूनोग्रिट गोल्ड और स्वर्ण शिलाजीत खाइए। इसके साथ ही बाबा रामदेव पंतजलि के कई उत्पादनों का स्वयं ही प्रचार प्रसार करते रहते हैं l
Recent Comments