Sunday, June 22, 2025
HomeTrending Nowबीएस नेगी महिला पॉलीटेक्निक में मनाया गया स्वच्छ भारत अभियान

बीएस नेगी महिला पॉलीटेक्निक में मनाया गया स्वच्छ भारत अभियान

देहरादून , स्वच्छ  भारत अभियान के तहत संस्थान में छात्राओं ने आयोजित कई गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके तहत एसडीसी फाउंडेशन के अंतर्गत संस्थान में स्थापित प्लास्टिक बैंक के अंतर्गत लगभग 20 किलो प्लास्टिक वेस्ट जमा किया गया। यह पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत संस्थान का एक महत्वपूर्ण योगदान है।

एक अन्य गतिविधियों में लगभग 70 छात्राओं ने वेस्ट वॉरियर के रूप में श्रम योगदान देते हुए कौलागढ़ रोड के आसपास सफाई अभियान को सफल बनाया और क्षेत्र में जागरूकता अभियान को भी चलाया इसके अंतर्गत 120 किलो कूडा एकत्रित किया गया जिसे नगरनिगम वेस्ट मैनेजमेंट को सौंप दिया गया।

इस अभियान में संस्थान की शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी की।

संस्थान की प्रधानाचार्या ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। भविष्य में भी संस्थान इस प्रकार की गतिविधियों में भागीदारी निभाता रहेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments