Tuesday, September 24, 2024
HomeTrending Nowसरकार के सभी प्रयास होगें असफल केदारनाथ में भाजपा की हार निश्चित...

सरकार के सभी प्रयास होगें असफल केदारनाथ में भाजपा की हार निश्चित – सूरज नेगी

” काँग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने केदारनाथ चुनावों में अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिये पूरी कैविनेट लगा दी है यही नहीं सरकार जनपद रुद्रप्रयाग के सोशियल मीडिया कर्मियों को अपने पक्ष में मैनेज करने में जुटी है। काँग्रेस प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि सोशियल मीडिया कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीएम आवास बुलाने से नहीं टलेगी हार”।

रुद्रप्रयाग- केदारनाथ विधान सभा में उप चुनाव की तैयारियां तेज होने लगी हैं। जहां भाजपा सरकार ने अपने पांच मंत्री केदारनाथ विधानसभा में उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस भी केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा सहित अनेक कार्ड खेल रही है। साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी किस्मत आजमाने को तैयार बैठे हैं। लेकिन चुनावी बिगुल में कौन अपना परचम लहराएगा यह तो मतदान के दिन जनता की उंगलियां तय करेंगी।

विगत दिवस उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देहरादून कार्यालय में जनपद रुद्रप्रयाग से कुछ शोशियल मीडिया कर्मियों को बुलाए जाने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने चुटकी लेते हुए कहा कि, धामी सरकार उपचुनाव हारने जा रही है। जिसके डर से उन्होंने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रुद्रप्रयाग जिले के कुछ शोशियल मीडिया कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री आवास देहरादून में हार को टालने के लिए बैठक/चर्चा की। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा दे, किंतु उप चुनाव में भाजपा को लोहे के चने चबाने पड़ेंगे, और सर के बल गिरने को मजबूर होना पड़ेगा।

जिले में केदारनाथ विधान सभा में विधायक शैलारानी रावत के दिवंगत होने के बाद उपचुनाव होना स्वाभाविक है। जिसके चलते विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा को चुनावी बिगुल में अपनी इज्जत बचाना भी आवश्यक हो गया है। जबकि केदारनाथ के निकट की बदरीनाथ विस में बीते दिनों हार का भय अभी तक भाजपाइयों के मन में बैठा हुआ है। जिस कारण पार्टी ने केदारनाथ विस में सरकार के पांच मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिनका कार्य जनता की समस्याओं को सुन उनका निराकरण करना है। जबकि इन दिनों पूरा प्रशासनिक अमला भी केदारघाटी की सेवा में जुटा हुआ है। आए दिन यहां विभागो के बड़े – बड़े अधिकारी मौका मुआयना करने को पहुंच रहे हैं। इसके चलते केदारनाथ विस की जनता भी अचंभित है! आखिर यात्रा को ठप कराने और केदारघाटी व तुंगनाथ घाटी के व्यवसाईयों को रोजी रोटी को मोहताज करने वाली सरकार क्यों केदार घाटी के लोगों को इतना दुलार दे रही। सवाल बहुत हैं, लेकिन आने वाले दिनों में और गहराई में जाकर प्रत्याशियों की जमीनी हकीकत पर भी प्रकाश डाला जाएगा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के फिलहाल पांच कैबिनेट मंत्री केदारनाथ विस में विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार पूरे सरकारी मशीनरी को भी केदारघाटी में लगा दे, बावजूद इसके भाजपा को उप चुनाव में सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने वाले हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने केदारघाटी में बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा करने का कार्य किया है, जिसके चलते अब युवा भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं। कहा सीएम द्वारा कुछ शोशियाल मीडिया कर्मियों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाना सिर्फ झुनझुना पकड़ाना जैसा है। यदि भाजपा कुछ प्रतिनिधियों व शोशियल मीडिया कर्मियों को लोक लुभावन सपने दिखाकर अपने खेमे में लाने का प्रयास कर रही है तो, इससे उप चुनाव में भाजपा की हार टलने वाली नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments