Monday, June 23, 2025
HomeStatesUttarakhandआम आदमी पार्टी राज्य आंदोलनकारियों की संकल्पना के उत्तराखंड़ निर्माण के लिये...

आम आदमी पार्टी राज्य आंदोलनकारियों की संकल्पना के उत्तराखंड़ निर्माण के लिये है प्रतिबद्ध : महेन्द्र यादव

देहरादून, आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महेन्द्र यादव ने कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर व पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ पर्वतीय गाँधी इंद्रमणि बडोनी व भारत रत्न संविधान रचियता डाॅ• भीमराव साहेब अम्बेडकर जी की देहरादून स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उत्तराखंड़ नवनिर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र यादव जी ने कहा आम आदमी पार्टी देवभूमि उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों की संकल्पना के उत्तराखंड निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता उत्तराखंड के नागरिकों के मूलभूत अधिकारों के लिऐ समर्पित होकर संघर्ष करने को तैयार है।
हम बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के समरसता व सामाजिक न्याय के सिद्धांत को आत्मसात कर राज्य के प्रत्येक नागरिक के अधिकार दिलाने के लिऐ लडने को तैयार है, जिस भावना के साथ राज्य आंदोलनकारियों ने पृथक राज्य उत्तराखंड के लिऐ बलिदान व त्याग किया था। आज भी प्रदेश मे जनता को उन विचारों पर किसी भी प्रकार की सरकारी जवाबदेही सुनिश्चित नही हुई।
हम उत्तराखंड को देश के आदर्श के राज्य के रूप मे स्थापित कर यहाँ के युवाओ को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार देने का काम करेगें।
पार्टी उत्तराखंड मे आगामी सभी चुनाव को पूर्ण ताकत से लडेगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर, उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, हिमांशु पुंडीर, रविन्द्र सिंह आनन्द, सचिन थपलियाल, मुकुल बिडला, तारादत्त डंगवाल, राजीव तोमर आदि आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments