Friday, September 20, 2024
HomeStatesUttarakhandसमर्थ पोर्टल से अब दो दिन में पूरे करने होंगे दाखिले, शासन...

समर्थ पोर्टल से अब दो दिन में पूरे करने होंगे दाखिले, शासन ने कॉलेजों को दिया 19 अगस्त तक का समय

देहरादून, इन दिनों राज्य के कालेजों में छात्रों को एडमिशन देने की प्रक्रिया चल रही है और अब शासन ने प्रवेश लेने वाले छात्रों का डाटा अपलोड करने, एडमिशन प्रक्रिया संपन्न करने के लिए शासन ने संस्थानों को 19 अगस्त तक का समय दिया है। कॉलेजों को पूरी जानकारी इस तिथि तक हर हाल में समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है, प्रदेश के तीन राज्य विश्वविद्यालयों व इनसे संबद्ध कॉलेजों में दाखिलों की प्रक्रिया दो दिन के भीतर पूरी करनी है। दाखिले हुए छात्रों की पूरी जानकारी इसी समयावधि में समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है। इस साल करीब 90 हजार छात्रों के स्नातक में पंजीकरण का अनुमान है |

जबकि श्रीदेव सुमन विवि, अल्मोड़ा विवि व कुमाऊं विवि व इनसे संबद्ध कॉलेजों में शासन ने दाखिले की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की थी। इस दौरान जो भी ऑफलाइन दाखिले हुए हैं, उनकी जानकारी कॉलेजों को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है। जानकारी के मुताबिक, 90 हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराए हुए हैं।

इनमें से एडमिशन लेने वाले छात्रों का डाटा अपलोड करने, एडमिशन प्रक्रिया संपन्न करने के लिए शासन ने संस्थानों को 19 अगस्त तक का समय दिया है। अपर सचिव प्रशांत आर्य की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कॉलेजों को पूरी जानकारी इस तिथि तक हर हाल में समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है। जिसके बाद ही समर्थ पोर्टल के माध्यम से हुए दाखिलों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था ठप,नगर में लगे कूड़े के ढे़र

यूएस नगर (गदरपुर), जनपद के गदरपुर नगरपालिका परिषद में करीब तीन सप्ताह से सफाई कर्मियों की हड़ताल चल रही है। जिस कारण सफाई व्यवस्था ठप है। शासन व प्रशासन द्वारा भी कोई सुध नहीं ली गई। हड़ताल के चलते नगर में कूड़े के ढे़र लग गए हैं। महामारी फैलने की आशंका के चलते व्यापार मंडल ने नगर का कूड़ा उठाने का निर्णय लिया और ट्रैक्टर ट्राली में नगर का कूड़ा एकत्र करने का अभियान चलाया है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, रमन छाबड़ा, निर्मल नारंग एवं मोहित के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्राली को साथ लेकर वेयर हाउस से कूड़ा एकत्र करने का अभियान चलाया गया। जो मुख्य बाजार, गूलरभोज रोड, सकैनिया रोड, सरकारी अस्पताल तक अभियान के तहत कूड़ा एकत्र किया गया।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा नगरपालिका कर्मियों की हड़ताल को करीब 20 दिन से अधिक हो चुके हैं। लेकिन, शासन-प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला ने कहा कि पालिका प्रशासन व प्रशासन हड़ताल को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिससे नगर में गंदगी से लोगों का जीना दुभर हो गया है। लोगों का कहना है कि व्यापारियों अगर सभासद भी अपने वार्ड में इसी तरह घरों से कूड़ा एकत्र का अभियान चलाते तो परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

 

परितोष जोशी बने अल्मोड़ा कांग्रेस जिला महामंत्रीअल्मोड़ा:— परितोष जोशी बने कांग्रेस जिला महामंत्री(Congress District  General Secretary) - उत्तरा न्यूज

अल्मोड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिला महामंत्री प्रशासन पद पर परितोष जोशी को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी की संस्तुति पर नियुक्त किया। उनके मनोनयन पर
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल जी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट,विधायक मदन बिष्ट ,पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल विनोद वैष्णव नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला कांग्रेस महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी, जिला महामंत्री श्रीमती गीता मेहरा, , जिला महामंत्री दीवान सतवाल दिनेश पिल्कवाल, सुनील कर्नाटक, आनंद सिंह बगड़वाल,ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर कुंदन भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, विक्रम बिष्ट, गोपाल मेहरा, पूरन सुप्याल,शिवराज नयाल चंदन बिष्ट,मनोज रावत,अंकुर कांडपाल, बिशन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट,गोपाल कनवाल,किशोर नयाल, दिनेश रावत, लता तिवारी, रजनी टम्टा,प्रीति बिष्ट,जया जोशी , दीपा शाह ,शरद शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे पूर्व दर्जा मंत्री पुरन रौतेला रोहित रौतेला, , बी टी सी मेंबर परितोष जोशी, मनोज पाठक, कन्नू चौधरी,पवन मेहरा, तारु तिवारी, सिकन्दर पवार,पंकज कार्की ,देवेंद्र बिष्ट डिंपल, , नितिन रावत,ललित सतवाल अमित बिष्ट, शोभा जोशी , प्रकाश रावत,दीप डांगी, कार्तिक शाह, शहजाद कश्मीरी, देव राम आर्या, मनोज वर्मा, मयंक बिष्ट, अनुज शाह,मदन डांगी, धीरज गैलाकोटी, संजीव कर्मयाल, उमेश गुरुरानी अनुज साह शरद साह, दीपा साह ,वकुल साह मोहन देवली, प्रदीप बिष्ट, अंबी राम आर्या, सभासद सचिन टम्टा, जगमोहन बिष्ट, हेम चन्द्र तिवारी ,राजेंद्र तिवारी, दीपक कुमार, नीरज पवार, मनोज बिष्ट, रोहन आर्या गोविंद प्रसाद एनडी पांडेय, महेश चंद्र आर्या,मयंक बिष्ट आदि ने खुशी जाहिर की है |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments