नाम बदलकर युवती को फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए अवैध संबंध

0
522

रामनगर, कोतवाली पुलिस ने अपना नाम बदलकर दूसरे धर्म का होने का झांसा देकर फेसबुक पर युवती से दोस्ती गांठकर शादी के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के जुर्म में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मामले में पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि साकिब जैन पुत्र मौ. यूनूस निवासी बम्बाघेर रामनगर ने अपना नाम शिव ठाकुर बताकर उसके साथ फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शादी करने की बात की। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए। पीड़िता को आरोपी के सही नाम पते की जानकारी होने पर उसके द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323, 354, 354D, 504, 506, 376 व 3 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। लेकिन आरोपी अपने परिवार सहित लगातार अपने घर से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की मदद और आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए कथित शिव ठाकुर उर्फ साकिब जैन उपरोक्त को रिलाईन्स पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए का नकद ईनाम दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली गिरफ्तारी टीम में एसएचओ अरुण कुमार सैनी, कश्मीर सिंह, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।