प्रदेश में एनजीओ को नेपथ्य में डालने की साज़िश की जा रही, हर मंच से किया जाएगा विरोध

0
496

पिथौरागढ़, जिला पंचायत सभागार पिथौरागढ में उत्तराखंड एनजीओ मंच द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य स्तर पर सरकार के साथ एनजीओ को मुख्य भूमिका में लाने के लिए इस मुहिम को तेजी से चलाने की बात कही गई। कहा कि प्रदेश में एनजीओ को नेपथ्य में डालने की साज़िश की जा रही है। जिसका हर मंच से विरोध किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कमेटी की सदस्य जगत मर्तोलिया द्वारा की गई। बैठक में जिले के विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में राज्य कौंसिल सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि राज्य के 13 जिलों में जिला कौंसिल का गठन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हम सरकार के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। साथ में संगठन का भी ढांचागत विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गाड़ गधेरो में कार्य करने वाली एनजीओज़ को अलग करके उत्तराखंड के समग्र विकास का सपना नहीं देखा जा सकता है।
सामाजिक विकास एवं विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श कर एक कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वप्रथम सर्वसम्मति से राज्य कौंसिल हेतु जगत मर्तोलिया के नाम का प्रस्ताव श्री घनश्याम पंत जी द्वारा लाया गया श्री बसन्त भट्ट द्वारा उक्त प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। श्री जगत मर्तोलिया की सहमति मिलने पर उक्त प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया ।
तदुपरांत डा. किशोर कुमार पंत को जिला समन्वयक और श्री उमेश कापडी को पिथौरागढ नगर समन्वयक एवं विण ब्लाक के लिए श्री घनश्याम पंत, मोनाकोट के लिए श्रीमती बबीता पुनेठा , कनालीछीना ब्लाक के लिए उत्कर्ष जोशी ,धारचूला ब्लाक के लिए श्री सुभाष जोशी,मुनस्यारी ब्लाक के लिए श्री गम्भीर मेहता को समन्वयक का दायित्व सौंपने के साथ साथ श्री सुरेंद्र कुमार को मिडिया प्रभारी, श्री मोहित बिष्ट को सोशियल मीडिया प्रभारी और शहनाज कुरैशी को संचार समन्वयक का दायित्व सौंपा गया। बैठक में श्री चन्द्र शेखर मुरारी,भुवन पंत, कमला तिवारी,मनमोहन बोरा,प्रेमा सौतेली,मुकेश गिरि,आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डां. किशोर कुमार पंत ने किया।