Monday, May 11, 2026
HomeStatesUttarakhandभाजपा ने बदला उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपी...

भाजपा ने बदला उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपी कमान

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी। आलाकमान ने महेंद्र भट्ट पर अपनी सहमति जताते हुए उनको उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंपी है।

महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ से पूर्व में विधायक भी रह चुके हैं और वह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेज दिया था। महेंद्र भट्ट पूर्व में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट में भी रह चुके हैं। उनको प्रदेश में ऊर्जावान नेता के रूप में जाना जाता है |
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह के हस्ताक्षरों से युक्त पत्र में कहा गया है कि महेंद्र भट्ट को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया हैं भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हें। इसके अलावा वे कैबिनेट मिनिस्टर भी रह चुके हें। पत्र में कहा गया है कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments