Tuesday, June 23, 2026
HomeTrending Nowपर्यटकों के लिए खुली 'फूलों की घाटी', 12 से अधिक प्रजातियों के...

पर्यटकों के लिए खुली ‘फूलों की घाटी’, 12 से अधिक प्रजातियों के फूलों का पर्यटक कर सकेंगे दीदार

जोशीमठ। (चमोली, समुद्रतल से 12,995 फीट की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है, इन दिनों घाटी में 12 से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं जिनका पर्यटक दीदार कर सकेंगे |
डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि इस साल घाटी के दीदार को आने वाले पर्यटकों को फूलों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएंगी। विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। इन दिनों घाटी में 12 से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। चमोली जिले में समुद्रतल से 12,995 फीट की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है। सीजन में यहां 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। यहां पर सामान्यता पाए जाने वाले फूलों के पौधों में गेंदा तारक पोस्ट मोरी ना बचना हनीमून जर्मी नियम ना प्लीज धर्मों की सिस हिमालय नील पोस्त आदि। इसके अलावा दुर्लभ प्रजाति के पशु, पक्षी, जड़ी, बूटी और वनस्पतियां भी यहां पाई जाती हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि इस साल वन विभाग घाटी के दीदार को आने वाले पर्यटकों को फूलों के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इस बार रिकार्ड पर्यटकों के फूलों की घाटी पहुंचने की उम्मीद जताई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments