Monday, June 23, 2025
HomeStatesUttarakhandपुष्पा मुन्जियाल ने की अपनी सारी सम्पत्ति की कांग्रेस पार्टी के सांसद...

पुष्पा मुन्जियाल ने की अपनी सारी सम्पत्ति की कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के नाम

देहरादून, जनपद दून निवासी सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि श्री राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे श्री राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे श्री राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। सुश्री पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए श्री राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments