Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandकैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व निभाएंगे

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व निभाएंगे

देहरादून, इसी माह की 29 तारीख से उत्तराखण्ड़ विधानसभा सत्र शुरू हो रहा हैं, वही मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी प्रेमचंद अग्रवाल को दी गई है। विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व निभाएंगे।
बता दें कि शपथ ग्रहण के बाद अभी तक किसी भी मंत्री को कोई पोर्टफोलियो नहीं दिया गया। वहीं विभागों के बंटवारे पर सभी की नजरें भी लगी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं।

मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री धामी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ चले गए। अब माना जा रहा है कि आज या कल को मंत्रियों के विभागों का आवंटन हो सकता है। कुछ मंत्रियों के करीबी शनिवार को ही विभागों का आवंटन होने की संभावना जता रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments