Monday, May 6, 2024
HomeTrending Nowऋषिकेश : ग्रामीण क्षेत्रों में महापौर ने शुरू कराया महा सैनिटाइजेशन अभियान

ऋषिकेश : ग्रामीण क्षेत्रों में महापौर ने शुरू कराया महा सैनिटाइजेशन अभियान

ऋषिकेश, तीर्थ नगरी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुये महापौर ने कमर कस ली और खुद सैनिटाइजेशन किये जा रहे इलाकों का निरीक्षण कर रही हैं, ग्रामीण क्षेत्रों के 10 वार्डों में महा सैनिटाइजेशन अभियान के लिए विभिन्न टीमों को महापौर अनीता ममगाईं ने हरी झंडी दिखाकर निगम के बापूग्राम स्थित कैंप कार्यालय से रवाना किया।

विभिन्न क्षेत्रों में महापौर ने स्वयं स्थानीय नागरिकों के घरों को सैनेटाइज भी किया, कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए नगर निगम अपने स्तर पर क्षेत्र को सैनिटाइज कर रहा है। निगम क्षेत्र में पूर्व में ग्राम सभा में शामिल क्षेत्र ऐसे हैं जहां संसाधन के अभाव में यह कार्य प्रभावित हो रहा था। महापौर ने बताया कि इसी को ध्यान में रख नगर निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में महा सैनिटाइजेशन अभियान की रणनीति बनाई है। नगर निगम ने अपने तमाम संसाधनों के साथ ग्रामीण इलाकों में सैनिटाइजेशन टीम लगा दी हैं।

महापौर अनीता ममगाईं ने बताया नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान के साथ ही हर गली मोहल्लों में सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। नगर निगम की सैनिटाइजेशन टीम के पास इस समय सबसे ज्यादा काम है। सुबह से यह टीम मोहल्लों में सैनिटाइजेशन करने में जुट जाती है। उन्होंने तमाम शहरवासियों से कोरोना की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करने की अपील भी की। इस दौरान पार्षद रश्मि देवी, गुरविंदर सिंह, विजय बडोनी, विपिन पंत, विजेंद्र मोघा, बीरेंद्र रमोला, अनिता प्रधान, सुभाष बाल्मीकि, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा मोजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments