Saturday, May 4, 2024
HomeNationalराज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की दो करोड़...

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज : केंद्र

नई दिल्ली, पीटीआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी कोरोना वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। इन्हें अगले तीन दिन के भीतर तीन लाख और डोज मिल जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 20 करोड़ 76 लाख 10 हजार 230 डोज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया है।

सोमवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 16 मई तक 18 करोड़ 71 लाख 13 हजार 705 डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है, जिसमें बर्बाद हुई डोज भी शामिल हैं। इस तरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी दो करोड़ चार लाख 96 हजार 525 डोज उपलब्ध हैं। तीन दिन के भीतर इन्हें 2,94,660 डोज और मिल जाएंगी।

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को वैक्सीन के अलावा और भी कई तरह की मदद दी जा रही है। केंद्र ने आगे भी राज्यों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराते रहने का भरोसा दिलाया है।

इस बीच रेलवे ने कहा है कि अब तक रेलवे के करीब 4.32 लाख कर्मचारियों को कोविड-19 की वैक्‍सीन लगा दी गई है। बाकी कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए राज्यों पर जोर डाला जा रहा है। मालूम हो कि हाल ही में सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा था कि वे अपने कोटे के नि:शुल्क टीकों का इस्‍तेमाल केवल सरकार द्वारा तय किए अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों अथवा 45 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments